फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Narela assembly lit up with 1.5 lakh lamps, people lit a lamp in the name of Shri Ram and the nat

Bhopal News: 1.5 लाख दीपों से जगमगाई नरेला विधानसभा, लोगों ने एक दीपक श्री राम और राष्ट्र के नाम जलाया

Thu, 30 Mar 2023 09:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 30 Mar 2023 09:04 PM IST
सार

मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों दीपों के साथ भारत माता और भगवान श्रीराम दरबार की महाआरती भी की। दीपोत्सव के दौरान रहवासियों में विशेष उल्लास और उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
Bhopal News: Narela assembly lit up with 1.5 lakh lamps, people lit a lamp in the name of Shri Ram and the nat
मंत्री विश्वास सारंग आरती करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी के अवसर पर नरेला विधानसभा में दीपोत्सव मनाया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आवाह्न पर क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों के बाहर एक दीपक भगवान श्रीराम के नाम और एक दीपक राष्ट्र के ना जलाया। क्षेत्र में शाम होते ही रहवासियों ने अपने घरों के साथ ही मुख्य मार्गों, सभी आवासीय परिसरों, संस्थानों सहित सभी मंदिरों एवं क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर करीब 1.5 लाख से अधिक दीपक जलाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों दीपों के साथ भारत माता और भगवान श्रीराम दरबार की महाआरती भी की। दीपोत्सव के दौरान रहवासियों में विशेष उल्लास और उत्साह देखने को मिला। वहीं नरेला क्षेत्र में रामनवमी का उत्सव देर रात तक लोग मनाते रहे| मंत्री ने कहा कि नरेला विधानसभा में प्रत्येक पर्व जनभावना के साथ भव्य रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के अवसर पर नरेला विधानसभा के समस्त नागरिकों द्वारा अयोध्या में कई वर्षों के इंतजार के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की प्रसन्नता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने के लिये करीब 1.5 लाख से अधिक दीपक जलाए गये।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से भगवान राम के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। यहां प्रत्येक धर्मप्रेमी के हृदय में राम का वास है। निश्चित रूप से भगवान राम हमारे राष्ट्र की पहचान है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में प्रमुख चौराहों पर भगवान राम और भारत माता की सुंदर रंगोलियां भी बनाई गई थी। यहां ढोल नंगाड़ों और आतिशबाजी के साथ रहवासियों ने राम जन्मोत्सव मनाया। वहीं क्षेत्र के कई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही भंडारों का भी आयोजन किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed