फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Nani Leader of Opposition and her husband fight with Congress leader over parking dispute in Bhop

Bhopal News: भोपाल में पार्किंग विवाद पर ननि नेता प्रतिपक्ष और उनके पति कांग्रेस नेता से मारपीट

Fri, 09 Jun 2023 11:16 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Jun 2023 11:16 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी परिवार के साथ श्यामला हिल्स में रहती है। उनके पड़ोस में एक पुलिस अधिकारी ने मकान खरीदा है। जिसमें जिम का संचालन किया जाता है। दोनों ही परिवार का पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Bhopal News: Nani Leader of Opposition and her husband fight with Congress leader over parking dispute in Bhop
शबिस्ता जकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पार्किंग विवाद में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और उनके पति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आसिफ जकी के साथ मारपीट की गई। लाठी-डंडे से हमले में दोनों के कपड़े खून से सन गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी परिवार के साथ श्यामला हिल्स में रहती है। उनके पड़ोस में एक पुलिस अधिकारी ने मकान खरीदा है। जिसमें जिम का संचालन किया जाता है। दोनों ही परिवार का पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम को पुलिस अधिकारी के मकान के बाहर कुछ लोग खड़े थे, तभी वहां शबिस्ता जकी पहुंची। उनका पार्किंग को लेकर विवाद हो गया और हंगामा होने लगा। शोर शराबा सुनकर घर में मौजूद आसिफ जकी भी बाहर निकले। कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इसमें आसिफ जकी को चेहरे और शबिस्ता को सिर में चोट लगी। दोनों के ही कपड़े खून से सन गए। जिसके बाद दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed