फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Movement of tiger in Bhopal, security increased on Kaliyasot Dam 13 Gate to Amarnath Colony road

Bhopal News: भोपाल में बाघ का मूवमेंट, कलियासोत डेम 13 गेट से अमरनाथ कॉलोनी सड़क पर सुरक्षा बढ़ाई

Sat, 27 May 2023 07:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 May 2023 07:25 PM IST
सार

भोपाल के पास समर्धा रेंज में सबसे ज्यादा 22 बाघ है। इनमें से एक बाघिन अपने शावकों के साथ कलियासोत डेम के किनारे मूवमेंट हो रहा है।

विज्ञापन
Bhopal News: Movement of tiger in Bhopal, security increased on Kaliyasot Dam 13 Gate to Amarnath Colony road
भोपाल के पास बाघ का मूवमेंट, वन विभाग ने लगाए बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के पास बाघों का मूवमेंट बढ़ने के बाद अब कलियासोत डेम 13 गेट से अमरनाथ कॉलोनी सड़क पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। यहां पर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग प्वाइंट और वन विभाग के अमले के साथ पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इससे पहले कलियासोत के किनारे वाली सड़क को रात में आवाजाही के लिए बंद किया गया था। 
विज्ञापन


भोपाल के पास समर्धा रेंज में सबसे ज्यादा 22 बाघ है। इनमें से एक बाघिन अपने शावकों के साथ कलियासोत डेम के किनारे मूवमेंट हो रहा है। कुल पांच बाघ के मूवमेंट के बाद भोपाल वन विभाग ने जिला प्रशासन को आम जनता और वन्य प्राणी की सुरक्षा के लिए कलियासोत डेम 13 गेट से अमरनाथ कॉलोनी सड़क को रात में बंद करने के लिए लिखा था। इसके बाद वन विभाग ने सड़क के किनारे बाघ भ्रमण क्षेत्र के बोर्ड भी जगह-जगह लगा दिए। इन बोर्ड पर लिखा है कि यह मार्ग बंद है। कृपया परिवर्तित मांग का प्रयोग करके वन्य प्राणी की सुरक्षा में सहयोग करेंग। वहीं, भोपाल पुलिस ने कहना है कि अभी मार्ग को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। लोगों की आवाजाही कम करने के लिए चेक प्वाइंट बनाएं गए है। साथ ही  वन विभाग के स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


चार शावकों को खतरा 
शहर में मूवमेंट कर रहे बाघों में चार शावक है। यह कलियासोत 13 गेट तक मूवमेंट कर रहे है। यहां से गुजरने वाली सड़क पर तेज रफ्तार वाहन निकलते है। शावकों के इन वाहनों की चपेट में आने का खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में रास्ता बंद करने लिखा पत्र 
भोपाल वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक ने कहा कि हमने रात में रास्ता बंद करने के लिए पत्र लिखा है। जिला प्रशासन और पुलिस के बीच बातचीत चल रही है। अभी हमें रास्ता बंद करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  


अभी हमने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है 
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि सड़क को पूरी तरह बंद नहीं कर रहे है। जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और वन विभाग का स्टाफ पेट्रोलिंग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed