फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Minors' theft gang exposed in Bhopal, two arrested

Bhopal News: तीन नाबालिग सहित चार दोस्तों ने मिलकर बनाई चोर गैंग, रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम, दो गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 08:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 08 Apr 2025 08:12 AM IST
सार

गिरोह का खुलासा तब हुआ जब केसकली मिश्रा नाम की महिला ने मकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने करीब 450 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपियों को ट्रेस किया।

विज्ञापन
Bhopal News: Minors' theft gang exposed in Bhopal, two arrested
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भोपाल में तीन नाबालिग दोस्तों ने एक युवक दोस्त के साथ मिलकर चोरी करने का गिरोह बनाया और वारदात को अंजाम देने लगे। चारों बदमाश दिन में सूने मकानों की रेकी करते और मौका पाते ही ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे देते थे। बदमाश सोने-चांदी के जेवर और आभूषण की चोरी करते थे। 
विज्ञापन


रातीबड़ पुलिस ने चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच लाख का मसरूका बरामद किया है। पुलिस ने एक वयस्क और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिग चोरों की तलाश की जा रही है। नाबालिग चोरों के खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रातीबड़, कमलानगर, टीटी  नगर, श्यामला हिल्स, चूनाभट्टी सहित अन्य प्रमुख चौराहों और क्षेत्र के करीब 450 कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश के आठ जिलों में लू का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में 9-10 अप्रैल को हीट वेव
विज्ञापन
विज्ञापन


रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि पांच अप्रैल को केसकली मिश्रा नाम की महिला ने डीपीएस रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास से आकर प्रकरण दर्ज कराया कि उसके मकान में दिन दहाड़े चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस ने दो टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि कुछ नाबालिग लड़के एक युवक के साथ संदिग्ध अवस्था में उसी क्षेत्र में दिखाई दिए हैं। इसके बाद पुलिस टीमों ने सीसीटीवी के आधार पर उनके आने-जाने का मार्ग पता लगाया और वे कहां तक गए यह भी पता लगा लिया। हुलिए के आधार पर पुलिस ने दो शबरी नगर एवं दो बिजासेन नगर के निवासी बताए गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा तो उसने अपना नाम विक्रम साहू पुत्र अभयराम (25) बताया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि वह तीन नाबालिग दोस्तों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। इसके बाद एक अन्य नाबालिग चोर को पकड़ा गया। दो विधि विरूद्ध बालक अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- सोहेल ने राहुल बनकर की शादी, मंदिर में मांग भरकर भरोसा दिलाया और किया दुष्कर्म

रॉड से ताला तोड़कर करते थे चोरी
थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी करते हैं और मौका मिलने पर दिन में ही वारदात को अंजाम दे देते हैं। अगर मौका नहीं मिला तो देर शाम या रात होने पर चोरी करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे लोहे की रॉड के सहारे ताला तोड़कर घर के अंदर घुसते हैं। और सोने-चांदी के जेवर, नकदी ही चुराना उनका मकसद होता था। आरोपियों के कब्जे से पांच लाख का मसरूका बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। यह गिरोह दर्जन भर से अधिक वारदातें भोपाल शहर में नकबजनी की कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed