फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal love jihad sohail posed as rahul married and raped woman

Love Jihad in Bhopal: सोहेल ने राहुल बनकर की शादी, मंदिर में मांग भरकर भरोसा दिलाया और किया दुष्कर्म

Mon, 07 Apr 2025 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 07:24 PM IST
सार

भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। सोहेल खान ने राहुल शर्मा बनकर हिंदू युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, मंदिर में शादी का नाटक किया और दुष्कर्म किया। असलियत उजागर होने पर युवक को पीटकर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ।

विज्ञापन
bhopal love jihad sohail posed as rahul married and raped woman
मामला कटारा हिल्स थाने का है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। सोहेल नाम के युवक ने राहुल शर्मा नाम से इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाई और एक हिंदू लड़की से दोस्ती कर ली। नजदीकियां बढ़ने के बाद उसने अपना मूल नाम व धर्म छिपाते हुए युवती को मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर भरा और शादी का भरोसा दिया। इसके पूर्व घुमाने ले जाने के बहाने उसने युवती के साथ दुष्कर्म भी कई बार किया। लोगों को जब आरोपी युवक की असलियत पता चली तो पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में वक्फ की 23,118 संपत्तियां में से 14,986 की जांच, सत्यापन के बाद रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज होंगे
विज्ञापन


डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया कि युवती मूलतः छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। यहां पर वह कटारा हिल्स इलाके में रहती है। करीब तीन माह पूर्व युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा नामक युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। युवक विदिशा से भोपाल आ गया। वह नादरा बस स्टैंड के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था और पुताई का काम करने लगा था। कुछ दिन पूर्व युवक ने युवती पर शादी का दबाव बनाया। युवती ने मना किया तो उसने चैटिंग वायरल करने की धमकी दी। इससे डरी युवती उसकी बातों में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीआईडी आरक्षक के घर से हजारों का सामान चोरी, महीने भर बाद दर्ज हुई एफआईआर, बेटे के दोस्त पर शक

तीन दिन पहले तीनों ने कटारा हिल्स के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद युवती को पता चला कि वह अपना धर्म छिपाकर ऐसा कर रहा है। युवती के परिजनों ने आरोपी से दस्तावेज मांगे, तब जाकर लव जिहाद का खुलासा हुआ। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की। तब युवक ने बताया कि वह विदिशा का है और उसका नाम सोहेल खान है। परिजनों ने बजरंग दल पदाधिकारियों को सूचना दी। वे युवक को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed