{"_id":"67f2aa671cd3850a5f026cc5","slug":"bhopal-news-minor-victim-of-brother-s-brutality-gives-birth-to-a-baby-girl-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भाई की दरिंदगी का शिकार नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी का डीएनए कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भाई की दरिंदगी का शिकार नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी का डीएनए कराएगी पुलिस
Sun, 06 Apr 2025 09:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 06 Apr 2025 09:53 PM IST
सार
आरोपी उसी के मोहल्ले में रहता था और वह मां जब घर से बाहर रहती थी तभी आता था और दरिंदगी करता था। अब नवजात की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृत बच्ची का सैंपल लिया है और आरोपी के साथ डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। एक 12 साल की नाबालिग अपने रिश्ते के भाई की दरिंदगी से गर्भवती हो गई। उसने कुछ दिन पहले बच्ची को जन्म भी दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस अब 23 वर्षीय आरोपी को सजा दिलाने के लिए मृत बच्ची के साथ आरोपी का डीएनए कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पिपलानी पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय नाबालिग ने गत दिवस एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंची और दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया। अब नवजात की मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए मृत बच्ची का सैंपल लिया है और आरोपी के साथ उसका डीएनए मिलाकर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'माहौल बिगाड़ा तो दोबारा सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे', रामनवमी को लेकर बड़वानी में SDM की चेतावनी
विज्ञापन
एडीसीपी जोन-2 महावीर सिंह मुजाल्दे ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म के आरोप में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। अब बच्ची की मौत हो गई है। आरोपी उसी के मोहल्ले में रहता था और वह मां जब घर से बाहर रहती थी तभी आता था और दरिंदगी करता था।
