फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: MBBS student death case heats up in GMC, police reaches hostel at midnight, junior doctors protes

Bhopal News: GMC में MBBS छात्रा मौत मामला गरमाया, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस,जूनियर डॉक्टर्स ने जताया विरोध

Sat, 14 Feb 2026 11:38 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:38 AM IST
सार

जीएमसी की छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच के बीच आधी रात हॉस्टल में पुलिस पूछताछ पर विवाद खड़ा हो गया है। परमिशन को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अब मामला जांच के साथ-साथ प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी आ गया है।

विज्ञापन
Bhopal News: MBBS student death case heats up in GMC, police reaches hostel at midnight, junior doctors protes
जीएमसी हॉस्टल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की संदिग्ध मौत के बाद जांच तेज हो गई है, लेकिन आधी रात छात्रावास में पुलिस की एंट्री को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जूनियर डॉक्टर और छात्र संगठन पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टर का सीधा सवाल,परमिशन है तो किसकी?
छात्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस हॉस्टल पहुंची और एक छात्रा को बयान के लिए थाने ले जाने की बात कही। इस पर विरोध हुआ। जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि क्या उनके पास लिखित अनुमति या वॉरंट है? पुलिस अधिकारियों ने जवाब दिया कि उन्हें अपने सीनियर अधिकारियों से परमिशन मिली है। इस पर छात्रों ने पलटकर सवाल किया क्या आपके पास जीएमसी के डीन की भी अनुमति है? आरोप है कि इस सवाल पर पुलिस अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। करीब 1 बजे एडीएसपी शालिनी दीक्षित एक महिला आरक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हॉस्टल पहुंचीं। छात्रों का कहना है कि देर रात तक एक छात्रा को अलग कमरे में बैठाकर पूछताछ की गई, जिसे वे अनुचित दबाव और हैरासमेंट बता रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम में मिली थी छात्रा, पास में खाली एसिड बोतल
बताया जा रहा है कि रोशनी ने तीन महीने पहले ही एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था और कोहेफिजा क्षेत्र के एक निजी पीजी में रहती थी। मंगलवार सुबह वह बाथरूम में बेसुध मिली। सहपाठियों ने कई बार आवाज दी और फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला।

गार्ड को बुलाकर कमरे और बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह अचेत अवस्था में पाई गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मौके से एक खाली एसिड की बोतल मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ा, रात में हल्की ठंड, 16 से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

जांच बनाम प्रक्रिया पर बहस
इस मामले में जहां मौत की वजह की जांच अहम है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। छात्र संगठनों का कहना है कि जांच जरूरी है, लेकिन रात के समय बिना संस्थान प्रशासन की स्पष्ट अनुमति के छात्राओं से पूछताछ करना नियमों के खिलाफ है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है, लेकिन मामला संवेदनशील होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed