{"_id":"698fdff9f2f6afa0c00da008","slug":"mp-news-11-ias-officers-transferred-after-midnight-major-reshuffle-in-health-forest-and-key-departments-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Transfer: रातोंरात बदले 11 आईएएस, जनसंपर्क के लिए मनीष सिंह पर ही भरोसा, दीपक सक्सेना को आबकारी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Transfer: रातोंरात बदले 11 आईएएस, जनसंपर्क के लिए मनीष सिंह पर ही भरोसा, दीपक सक्सेना को आबकारी विभाग
Sat, 14 Feb 2026 08:32 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:32 AM IST
सार
सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इंदौर के पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह को फिर से जनसंपर्क विभाग सौंपा गया है, वहीं दीपक सक्सेना आबकारी विभाग के आयुक्त बनाए गए हैं।
विज्ञापन
11 आईएएस के तबादले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में कई अहम विभागों के प्रमुख बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को वन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी विभाग का दायित्व सौंपा गया है। उनके पास पहले से मौजूद पर्यावरण विभाग भी यथावत रहेगा, साथ ही उन्हें खाद्य सुरक्षा आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रमुख सचिव संदीप यादव को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर वन विभाग का प्रमुख बनाया गया है। उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क विभाग
2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वे पूर्व में भी यह दायित्व निभा चुके हैं। उनके पास परिवहन विभाग और जेल विभाग पहले की तरह रहेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।
अब तक जनसंपर्क विभाग संभाल रहे दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त, ग्वालियर नियुक्त किया गया है। वहीं अभिजीत अग्रवाल को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाकर वापस बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें: Bhopal News: मध्य प्रदेश के बजट से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें, डीए, वेतनमान और कैशलेस इलाज पर टिकी निगाहें
कृषि विभाग में अहम बदलाव
किसान कल्याण एवं कृषि विभाग से अजय गुप्ता को हटाकर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। राज्यपाल के अपर सचिव रहे उमाशंकर भार्गव को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है।
भिंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की उपसचिव संघमित्रा गौतम को आलीराजपुर जिले का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव
आगर मालवा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का परियोजना संचालक बनाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव कमल सोलंकी को रायसेन जिले का मुख्य कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शाजापुर के अपर कलेक्टर भुरला सिंह सोलंकी को आगर मालवा, छतरपुर के अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नामदेव को खरगोन और बुरहानपुर के अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान को भिंड जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के उपमहाप्रबंधक राकेश शर्मा को मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल का मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
