फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Major action against 3 Bhopal hospitals over irregularities in the Ayushman scheme; suspended fro

Bhopal News: आयुष्मान में गड़बड़ी पर भोपाल के 3 अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, योजना से निलंबित, होगा ऑडिट

Sun, 23 Aug 2026 09:45 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 23 Aug 2026 09:45 PM IST
सार

 आयुष्मान योजना में अनियमितता पर भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित किए गए हैं। 10 दिन में जवाब मांगा गया है और पुराने सभी दावों की जांच के आदेश दिए गए हैं। कार्रवाई के दायरे में यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारुति मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Major action against 3 Bhopal hospitals over irregularities in the Ayushman scheme; suspended fro
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान भारत योजना में नियमों के पालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर राजधानी के तीन निजी अस्पतालों को योजना से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के दायरे में यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारुति मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत अरविंद शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने तीनों अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान योजना के नियमों और दिशा-निर्देशों के पालन में गड़बड़ियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


10 दिन में देना होगा जवाब
विभाग ने तीनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल प्रबंधन के जवाब और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन


पुराने दावों की भी खुलेगी फाइल
मामला केवल मौजूदा अनियमितताओं तक सीमित नहीं रहेगा। अधिकारियों ने तीनों अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत पूर्व में किए गए सभी दावों का लेखा-परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पुराने उपचार और उनके आधार पर किए गए भुगतान दावों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल-रीवा के बीच 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें,हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक स्पेशल अब चलेगी नियमित एक्सप्रेस


नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई
आयुष्मान भारत कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि योजना के संचालन में पारदर्शिता और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों की लगातार निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन या किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed