फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Loot story turned out to be fake: Brickkhedi police revealed loot of Rs 80 thousand within 8 hour

Bhopal News: फर्जी निकली लूट की कहानी : ईंटखेड़ी पुलिस ने 8 घंटे के भीतर किया 80 हजार की लूट का खुलासा

Thu, 09 May 2024 11:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 May 2024 11:23 PM IST
सार

भोपाल में चाकू मारने वाले युवक को सबक सिखाने के लिए फरियादी ने लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  अब पुलिस फरियादी के खिलाफ झूटी रिपोर्ट कराने का केस दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
Bhopal News: Loot story turned out to be fake: Brickkhedi police revealed loot of Rs 80 thousand within 8 hour
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में बुधवार रात चाकू मारकर डंपर चालक के साथ हुई 80 हजार की लूट का पुलिस ने 8 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि चाकू मारने वाले अज्ञात युवक को सबक सिखाने के लिए फरियादी ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस इस मामले में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं चाकू मारने वाले आरोपी पर भी केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीपल चौराहा करोंद कला निशातपुरा निवासी नरेंद्र मीणा (33) रेत और गिट्टी का डंपर चलाता है। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पांच अन्य साथियों के साथ लांबाखेड़ा ब्रिज के पास साहूजी की बिल्डिंग के पास खड़े होकर दिनभर में हुए कलेक्शन की रकम गिन रहा था। इसी बीच काले रंग की स्कूटर और दो अन्य मोटर सायकिलों पर कुछ छह लड़के आए। स्कूटर सवार दोनों लड़के उसके पास पहुंचे और चाकू मारकर 80 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घटना के दौरान मौके पर मौजूद उसके सभी साथी डर के कारण वहां से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद साथियों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसने देर रात थाने जाकर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


आठ घंटे में हुआ फर्जी लूट की कहानी का खुलासा
थाना प्रभारी दुर्जन सिंह बरकड़े ने बताया कि फरियादी द्वारा बताई गई कहानी शुरू से ही पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। मौके पर मौजूद किसी भी साथी द्वारा लूटपाट का विरोध नहीं करना, पुलिस को तत्काल सूचना नहीं देने समेत कई प्रकार के संदेह थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने और फरियादी तथा उसके साथियों से अलग-अलग हुई पूछताछ में लूट की फर्जी कहानी का खुलासा हो गया। जांच के दौरान पता चला कि स्कूटर सवार दो युवकों का एक्सीडेंट की बात को लेकर बाइक सवार युवकों के साथ विवाद हो गया था। फरियादी नरेंद्र मीणा बीच-बचाव करने पहुंचा तो स्कूटर सवार युवक ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर को सबक सिखाने के लिए उसने लूट की कहानी पुलिस को बताई थी। अब पुलिस फरियादी के खिलाफ झूटी रिपोर्ट कराने का केस दर्ज करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed