फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Vijaypur's victory will be a lifesaver for Jeetu Patwari, the danger of losing the chair is averted, c

Bhopal: विजयपुर की जीत जीतू पटवारी के लिए बनेगी संजीवनी, कुर्सी जाने का खतरा टला, पार्टी में बढ़ेगा विश्वास

Sat, 23 Nov 2024 08:19 PM IST
Sandeep Tiwari संदीप तिवारी
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:19 PM IST
सार

विजयपुर में कांग्रेस को मिली जीत और बुधनी में बढ़ा वोट प्रतिशत पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के लिए संजीवनी का काम करेगा। उनकी कुर्सी जाने का खतरा टल गया है। उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े करने वाले नेताओं में विराम लगेगा। पर्टी में विश्वास बढ़ेगा। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Vijaypur's victory will be a lifesaver for Jeetu Patwari, the danger of losing the chair is averted, c
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव में प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है, वहीं, बुधनी विधानसभा सीट पर वोट प्रतिशत में बढ़त मिली है। यह जीत मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए संजीवनी का काम करेगी। पटवारी की कुर्सी जाने का खतरा टल गया है। अनुमान लगाया जा रहा था कि अगर उपचुनाव में दोनों सीटों में कांग्रेस को हार मिली तो जीतू पटवारी को अध्यक्ष पद से हटाया दिया जाएगा। गौरतलब है कि पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद यह एमपी कांग्रेस की पहली जीत है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर पूछ-परख बढ़ जाएगी
जीतू पटवारी के नेतृत्व क्षमता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे यह सवाल कोई और नहीं बल्कि पार्टी के ही कई बड़े नेता कर रहे थे। कई नेता तो उनको अनुभवहीन तक कह दिया था। अब यह जीत जीतू पटवारी के लिए संजीवनी की तरह काम करेगी। जहां उनकी राष्ट्रीय स्तर पर पूछ-परख बढ़ जाएगी। वहीं, प्रदेश स्तर पर भी नेताओं को जीतू पटवारी पर विश्वास बढ़ सकता है। दरअसल, लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस को एक जीत की तलाश लंबे समय से थी। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खुलने और उसके बाद छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा उपचुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में काफी निराशा छाई हुई थी। 
विज्ञापन


जीतू पटवारी ने विजयपुर में डाला था डेरा 
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी विजयपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था। उन्होंने चुनाव की तारीख की घोषणा होने से पहले ही क्षेत्र का दौर शुरू कर दिया था और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता से मुलाकात की और उनमें विश्वास पैदा किया। जीतू पटवारी जनता को यह बताने में सफलता हासिल की रामनिवास रावत ने कांग्रेस पार्टी से गद्दारी की है और सत्ता के लालच में आकर बीजेपी ज्वाइन की। जीतू पटवारी लगातार आम जनता से जुड़े और उनकी समस्याओं को सुना। यही वजह रही कि विजयपुर की जनता ने भी भरपूर सहयोग किया और एक बार फिर से कांग्रेस अपने गढ़ में विजय हासिल की है। इससे यह साबित हो गया कि विजयपुर कांग्रेस का गढ़ है ना कि किसी व्यक्ति का अब देखना होगा कि कांग्रेस के नाराज नेता जीतू पटवारी पर विश्वास जता पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधनी में भी दिखा पटवारी का दम, टिफिन पार्टी लाई रंग
बुधनी उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद भी राहत है। पिछली बार एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतने वाली बीजेपी को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने रमाकांत भार्गव को कांटे की टक्कर दी है। भार्गव महज 13901 वोटों से जीत दर्ज की है। 2023 में शिवराज सिंह चौहान यहां से एक लाख 4 हजार 974 वोटों से जीते थे। इस चुनाव में पूर्व सीएम शिवराज सिंह और सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूरी ताकत लगाई थी। इस सीट पर भी जीतू पटवारी ने पूरी ताकत लगाई, लेकिन बूथ मैनेजमेंट के दम पर भाजपा को कांटे की टक्कर दी। पटवारी की टिफिन पार्टी काफी चर्चा में रही। दरअसल पटवारी चुनाव की घोषणा से पहले ही यहां के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी करते रहे जिसका असर वोटिंग में देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed