फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Let the light of your memories remain with us program organized tomorrow

Bhopal News: उजाले यादों के... याद की जाएंगी शहर की हस्तियां, पेश की जाएगी स्वरांजली

Sat, 06 Jul 2024 12:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Jul 2024 12:38 PM IST
सार

संस्था के गुलाम कादर ने बताया कि उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो... शीर्षक से आयोजित कार्यक्रम 7 जुलाई को होगा। महादेवी वर्मा कक्ष, हिंदी भवन में होने वाले इस आयोजन में शहर की उन हस्तियों को याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने कर्म और क्रिया से देश दुनिया में नाम स्थापित किया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Let the light of your memories remain with us program organized tomorrow
सात जुलाई को कार्यक्रम का अयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजनों की लड़ियों से शहर की रौनक बरकरार रखने की परम्परा फिर लहराने वाली है। साहिर लुधियानवी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सोसाइटी एक संगीतभरी शाम के जरिए शहर की उन नामवर शख्सियतों को याद करने वाली है, जिनकी यादों के उजाले हमेशा बरकरार रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


संस्था के गुलाम कादर ने बताया कि उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो... शीर्षक से आयोजित कार्यक्रम 7 जुलाई को होगा। महादेवी वर्मा कक्ष, हिंदी भवन में होने वाले इस आयोजन में शहर की उन हस्तियों को याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने कर्म और क्रिया से देश दुनिया में नाम स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम फिल्मी गीतकार और शायर असद भोपाली, लेखक रशीद अंजुम, नईम कौसर, शिक्षाविद शब्बीर बैग और शायरा मुमताज सिद्दीकी को समर्पित है। 
विज्ञापन


गुलाम कादर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ देव, संजीव शर्मा, राजेश भट्ट, कुलदीप सिंह, तबरेज खान, मोनिका झा संगीतभारी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अवार्ड भी दिए जाएंगे। जिनमें सरवत जैदी भोपाली को असद भोपाली अवार्ड,  शारिक रब्बानी को रशीद अंजुम अवार्ड, इकबाल मसूद को नईम कौसर अवार्ड, संजीव गुप्ता को डॉ शब्बीर बैग अवार्ड और डॉ अंबर आबिद को ताज ए विरासत अवार्ड से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम संयोजक गुलाम कादर ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर कौसर सिद्दीकी, डॉ कमर अली शाह, उमेश कुमार तिवारी, एडवोकेट शाहनवाज खान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 -----
भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed