फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Learning as well as reward How to have a happy married life? Will get reward of one lakh

Bhopal News: सीख भी और इनाम भी... 'शादीशुदा जिंदगी कैसे हो खुशहाल'? मिलेगा एक लाख का इनाम

Sun, 12 May 2024 12:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 May 2024 12:25 PM IST
सार

मौलाना साद ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लड़कों की उम्र 21 से 35 और लड़कियों की उम्र 18 से 35 तय की गई है। उन्होंने बताया कि स्कॉलर एकेडमी स्कूल में यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

विस्तार

आम के आम, गुठली के भी दाम... कहावत को चरितार्थ करती एक प्रतियोगिता राजधानी में होने वाली है। शादीशुदा जिंदगी को सफल और खुशगवार कैसे बनाया जाए, प्रतिभागियों को यह सीखने को मिलेगा। साथ इस स्पर्धा में सफल होने वालों को एक लाख रुपए का इनाम भी मिलेगा। 2 जून को होने वाली इस क्विज कंपीटिशन के लिए पंजीयन प्रक्रिया 12 मई रविवार से शुरू हो रही है। 

विज्ञापन


एमपी मुस्लिम माइनोरिटी एसोसिशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 250 प्रतियोभागियों को शामिल किया जाएगा। आयोजन संस्था के मौलाना सैयद साद अली नदवी ने बताया कि देश में पहली बार किए जा रहे इस तरह के आयोजन का मकसद दांपत्य जीवन को खुशगवार बनाना है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदले सामाजिक हालात ने रिश्तों में कच्चेपन के असर भर दिए हैं। यह प्रतियोगिता रिश्तों में मजबूती लाने की एक कोशिश है।
विज्ञापन


मौलाना साद ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लड़कों की उम्र 21 से 35 और लड़कियों की उम्र 18 से 35 तय की गई है। उन्होंने बताया कि स्कॉलर एकेडमी स्कूल में यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। इस दौरान होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर सफल प्रतियोगी को चुना जाएगा। कार्यक्रम के दौरान काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी खास तौर से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed