फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Kanishka, disabled since birth, will now be able to pick up a pen, Minister Sarang got the girl t

Bhopal News: जन्म से दिव्यांग कनिष्का अब उठा सकेगी कलम, मंत्री सारंग ने कराया बच्ची का इलाज

Wed, 28 Feb 2024 10:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Feb 2024 10:07 PM IST
सार

मंत्री  सारंग की ओर से मिली सहायता के दम पर  जन्मजात दिव्यांग बच्ची का इलाज हो सका।  इससे वो अब कलम उठाकर पढ़ाई भी कर सकेगी।

विज्ञापन
Bhopal News: Kanishka, disabled since birth, will now be able to pick up a pen, Minister Sarang got the girl t
मंत्री विश्वास सारंग अस्पताल में मंत्री से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश की है। मंत्री  सारंग की ओर से मिली सहायता के दम पर  जन्मजात दिव्यांग बच्ची का इलाज हो सका।  इससे वो अब कलम उठाकर पढ़ाई भी कर सकेगी। सारंग ने बच्ची के पिता की फरियाद पर तत्काल इलाज के निर्देश दिए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। शहर के एक निजी अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। बुधवार को मंत्री सारंग ने बच्ची का हाल जाना, वो अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला  
पिछले दिनों नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अन्ना नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने गए मंत्री सारंग से हाथों से दिव्यांग छह वर्षीय कनिष्का खरे के पिता ने मदद की गुहार लगाई थी। बच्ची के दोनों हाथों की उंगलियां जन्म से ही जुड़ी थीं, जिसके इलाज में लाखों का खर्च आ रहा था। परिजन इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ थे। मामला संज्ञान में आते ही मंत्री ने तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टर से फोन पर बात कर बच्ची के इलाज की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed