फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Invitation of application for Ladli Bahna Yojana by distributing yellow rice from house to house

Bhopal News:घर-घर पीले चावल बांटकर दे रहे लाडली बहना योजना के आवेदन करने का न्योता

Wed, 29 Mar 2023 12:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 29 Mar 2023 12:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ अब लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र घर घर पहुंचकर लोगों को आवेदन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही पीले चावल से न्यौता दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Bhopal News: Invitation of application for Ladli Bahna Yojana by distributing yellow rice from house to house
पीले चावल देकर लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने का दे रहे न्यौता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की लाडली बहना योजना का लाभ के लिए लेने घर घर पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही योजना को लेकर महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। राजधानी के फंदा ब्लॉक में तैनात जनसेवा मित्र घर घर पहुंचकर लोगों को पीले चावल देकर उन्हें लाडली बहना योजना के आवेदन जमा करने का न्योता दे रहे हैं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ अब लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र घर घर पहुंचकर लोगों को आवेदन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही पीले चावल से न्योता दिया जा रहा है। जनसेवा मित्र लोगों को जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दे रहे हैं। साथ ही इनमें पाई जाने वाली कमियों को दूर करने में भी ग्रामीणों का सहयोग कर रहे हैं। बता दें, प्रदेश में चार दिन में 11 लाख आवेदन जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन


सजाई रंगोली, मांडने से दिया शुभ संकेत
सनातन संस्कृति के अनुसार शुभ कार्यों के समय सजाई जाने वाली रंगोली और मांडना का उपयोग भी जनसेवा मित्र कर रहे हैं। प्रदेश की बहनों के लिए एक अच्छे अवसर को इंगित करती इन रंगोली के माध्यम से ये अहसास करवाया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहां की बहनों के लिए एक शुभ अवसर प्रदान किया है, जिसको सभी को ग्राह्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
30 अप्रैल तक आवेदन, जून से राशि
लाडली बहना योजना की शुरुआती तैयारियों में तय किया गया है कि आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसके बाद मई माह में आवेदनों की जांच कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। तय किया गया है कि जून माह से बहनों के खाते में एक एक हजार रुपये जमा होना शुरू हो जाएंगे। हर माह दी जाने वाली ये राशि साल में 12,000 रुपये होगी। 


कौन हैं जनसेवा मित्र
अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ने प्रदेश के स्नातक युवाओं को सुशासन का मूलमंत्र मंत्र सिखाने के लिए 6 माह का इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत प्रदेश भर के सभी 313 ब्लॉक में करीब 5 हजार इंटर्न चयनित कर नियुक्त किए गए हैं। जनसेवा मित्र के नाम से पहचाने जाने वाले इन युवाओं को रोजगार, कौशल और शासकीय कार्यों का प्रशिक्षण देने के लिए देश दुनिया की नामी कंपनियों और संस्थाओं ने भी सहभागिता करना सुनिश्चित किया है। 'सीखो और कमाओ' की तर्ज पर दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 8 हजार रुपये महीना का स्टायपंड भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed