फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: In Bhopal, eunuch killed a vendor by crushing his head with a stone, accused arrested.

Bhopal News: भोपाल में किन्नर ने पत्थर से सिर कुचलकर वेंडर की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 10:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 May 2024 10:32 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड बैरागढ़ में रहने वाला विनोद बुलानी ट्रेनों में मूंगफली बेचने का काम करता था। इस दौरान ट्रेनों में नेग मांगने वाले किन्नर फरजाना से उसकी दोस्ती हो गई थी। बुधवार-गुरुवार की रात दोनों ट्रेन से भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरे। बाहर आने पर बैरागढ़ निवासी आटो चालक राजकुमार मिला।

विज्ञापन
Bhopal News: In Bhopal, eunuch killed a vendor by crushing his head with a stone, accused arrested.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भोपाल  के खजूरी सड़क इलाके में एक किन्नर ने पत्थर से वेंडर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों भोपाल रेलवे स्टेशन से एक आटो में बैठकर मौके पर पहुंचे थे। घटना के दौरान किन्नर को पकड़ने का प्रयास कर रहे आटो चालक को भी नोंच लिया था। पुलिस ने आरोपी किन्नर के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। घायल की मौत के बाद आरोपी पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। किन्नर ट्रेन में बैठकर भाग पाता, उसके पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड बैरागढ़ में रहने वाला विनोद बुलानी ट्रेनों में मूंगफली बेचने का काम करता था। इस दौरान ट्रेनों में नेग मांगने वाले किन्नर फरजाना से उसकी दोस्ती हो गई थी। बुधवार-गुरुवार की रात दोनों ट्रेन से भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरे। बाहर आने पर बैरागढ़ निवासी आटो चालक राजकुमार मिला। विनोद और फरजाना उसके आटो में सवार हुए और ढाबे पर चलने का बोला। गांधी नगर स्थित ढाबा बंद मिलने पर भौंरी की तरफ चलने का बोला। भौंरी ब्रिज के नीचे पहुंचाकर फरजाना ने आटो रुकवाया और राजकुमार को कुछ देर इंतजार करने का बोला। उसके बाद दोनों वहां से चले गए, जबकि राजकुमार आटो में ही बैठा रहा। करीब दस मिनट बाद फरजाना अकेला वापस लौटा तो राजुकमार ने दिनेश के बारे में पूछा। दिनेश को मारने की बात कहते हुए फरजाना ने वहां से भागने की कोशिश की तो राजकुमार ने उस पकड़ लिया। फरजाना ने उसे नोंच लिया और वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


आरपीएफ के जवान ने दी पुलिस को सूचना
राजकुमार ने विनोद को घायल अवस्था में पड़ा देख उसके घर वालों को सूचना देने के लिए निकल गया। इधर गश्त कर रहे आरपीएफ के जवान की नजर पड़ी तो उसने डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। घरवालों को सूचना देने के लिए निकले राजकुमार को रास्ते में एक अन्य आटो वाला मिला तो उसे घटना की जानकारी दी। उसके बाद राजकुमार वापस लौटा तो घायल को अस्पताल भेजा जा चुका था। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट पर किन्नर फरजाना के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को घायल की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने से पहले पुलिस ने आरोपी को दबोचा
घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी सड़क पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच आरोपी की लोकेशन बैरागढ़ इलाके में मिली। खजूरी सड़क पुलिस ने बैरागढ़ पुलिस के सहयोग से फरजाना को बैरागढ़ की एक गली से दबोच लिया। वह ट्रेन में बैठकर उज्जैन भागने की फिराक में था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी फरजाना किन्नर उज्जैन का रहने वाला है तथा ट्रेन में यात्रियों से नेग मांगता है। इसी दौरान उसकी दोस्ती मूंगफली बेचने वाले विनोद से हुई थी। घटना के समय दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था, इसलिए फरजाना पत्थर से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed