फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Homeopathic students on strike for four days, took out candle march and swept the road

Bhopal News: चार दिन से हड़ताल पर डटे होम्योपैथिक स्टूडेंट्स, कैंडल मार्च निकाला और सड़क पर लगाई झाड़ू

Mon, 02 Oct 2023 02:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 Oct 2023 02:06 PM IST
सार

भोपाल में आयुष विभाग के होम्योपैथिक छात्र एवं छात्राएं पिछले चार दिन से हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा कराने को लेकर कैंडल मार्च निकाला और सड़क पर झाड़ू लगाई।

विज्ञापन
Bhopal News: Homeopathic students on strike for four days, took out candle march and swept the road
भोपाल में होम्योपैथी स्टूडेंट्स हड़ताल पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष विभाग के होम्योपैथिक छात्र एवं छात्राएं चार दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए कैंडल मार्च निकाला। सड़क पर झाड़ू भी लगाई। हकीकत यह है कि होम्योपैथिक छात्र-छात्राएं 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि स्टाइपेंड में महंगाई दर के अनुसार बढ़ाया जाए। नवीन डिस्पेंसरी के लिए सरकारी भर्ती में नवीन पदों का सृजन किया जाए, सवेतनीक मेडिकल लिव और समय से शैक्षणिक गतिविधियां करवाई जाए।

विज्ञापन


हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स का कहना है कि यह एकमात्र शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय है। उसके बाद भी सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं। धरना प्रदर्शन से अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदेश की होम्यापैथिक चिकित्सा सेवा ठप पड़ी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले चार दिन हड़ताल के दौरान उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर, कैंडल मार्च करके अपना सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर आयुष मंत्री से गुजार लगा चुके है, लेकिन उनकी तरफ से कोई सकारात्मक पहल अब तक नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed