फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Guidelines issued regarding dog bite, appeal to people to be cautious of female dogs, helpline nu

Bhopal News:डॉग बाइट को लेकर गाइडलाइन जारी, लोगों से मादा कुत्तों से सावधान रहने की अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 19 Jan 2024 06:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

शहर में बढ़ रहे डॉग बाइट के मामलों को लेकर नगर निगम और पशुपालन विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। लोगों से मादा कुत्तों से सावधान रहने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
Bhopal News: Guidelines issued regarding dog bite, appeal to people to be cautious of female dogs, helpline nu
Young man dies of dog bite, doctor accused of wrong treatment

विस्तार

भोपाल में कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे है। नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ कर आइसोलेट करने और उनको अपनी निगरानी में रखने की मुहिम चला रहा है। अब कुत्तों को लेकर नगर निगम और पशुपालन विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें  किसी भी क्षेत्र मे डॉग बाइट अथवा श्वानो के आतंक की सूचना नगर निगम के कॉल सेंटर 155304 में देने को कहा गया है। 
विज्ञापन


उप संचालक पशु चिकित्सा डा. अजय रामटेके ने बताया कि मौसम के तापमान मे गिरावट होने, ब्रीडिंग सीजन होने एवं आवारा श्वानों को खाने की कमी की वजह से डॉग बाइट की घटनायें परिलक्षित हो रही है। इसलिए आमजन को चाहिये कि बच्चों को समझाईश दें कि आवारा श्वानो से समुचित दूरी बनाकर चलें । ऐसी मादा श्वान जिसके पास उनके बच्चें हों उनसे भी दूरी बनाकर रखें अन्यथा असुरक्षित महसूस करने व अपने बच्चों को बचाने के लिए वह काट भी सकती है। कुत्तों से अनावश्यक छेड़ छाड़ न करे, उनके ऊपर पत्थर न मारें अथवा उन्हें परेशान न करें। तीव्र ध्वनि के पटाखो का इस्तेमाल न करें अन्यथा उनमे उग्र व्यवहार प्रदर्शित होता है। ऐसे श्वानों का झुंड जिसमे कोई मादा गर्मी मे है तो उनसे भी समुचित दूरी बनाकर चलें।
विज्ञापन


पशु प्रेमी से पेट एडॉप्शन मुहिल चलाने की अपील 
डा. रामटेके ने बताया कि यदि आवारा श्वान आपके शेड अथवा कार के नीचे बैठा हुआ है तो वह अपने आपको ठंड से बचाने के लिये बैठा है, उसे अनावश्यक भगायें नहीं। पशु प्रेमियों से अपील की गई है कि वह पेट एडॉप्शन मुहिम चलायें ताकि वह पेट्स का सही ख्याल रख पायें, समय पर टीकाकरण व नसबंदी करायें जिससे उन्हें समुचित रूप से खाने को मिल पाए। आवारा श्वानों को यहां वहां खाने के लिये न देकर कालोनी के सबसे कम भीड़ भाड़ वाला एक स्थल निश्चित करके वहीं पर फीडिंग करायें ताकि आने जाने वालो को परेशानी न हो, जिससे डॉग बाइट की दुर्घटना को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नि:शुल्क एंटीरेबीज टीका उपलब्ध है
बता दें भोपाल नगर निगम द्वारा मुहिम चलाकर ऐसे उग्र व्यवहार वाले श्वानो को उठाकर आइसोलेशन और ऑबर्जरवेशन मे रखने का कार्य जारी है तथा श्वान नसबंदी कार्यकम मे भी तीव्रता लाई गई है। इन सभी डॉग्स को एन्टीरेबीज वैक्सिन भी लगाया जा रहा है।   भोपाल शहर के सभी पशु चिकित्सा संस्थानो में निःशुल्क एन्टीरेबीज टीका उपलब्ध है, जो आम जन अपने श्वानो को लगवा सकते हैं।


काटने पर यह करें 
एडवाइजरी दी गई है कि डॉग बाइट होने पर घाव को तत्काल चलते हुए नल के पानी से धोकर उसे कार्बोलिक साबुन से अच्छे से धों ले, उसके बाद कोई एंटीसेप्टिक मल्हम लगायें तथा यथाशीघ्र नजदीकी शासकीय चिकित्सालय (स्वास्थ्य केन्द्र) मे पहुंचकर एन्टीरेबीज टीका चिकित्सक की सलाह से लगवायें। जे. पी. अस्पताल सहित और हमीदिया अस्पताल सहित सभी शासकीय अस्पताल मे एन्टीरेबीज टीका उपलब्ध है। बता दें भोपाल में कुत्तों के हमले में एक बच्चे की जान जा चुकी है। वहीं, लगातार कुत्ते काटने के बाद लोग अस्पताल पहुंच रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed