{"_id":"68a92bc9476ed9047f075fff","slug":"bhopal-news-guard-of-honour-given-for-the-first-time-for-donating-body-in-gmc-everyone-s-eyes-got-moist-in-t-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: जीएमसी में देहदान करने पर पहली बार दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, भावुक क्षण में सबकी आंखें हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: जीएमसी में देहदान करने पर पहली बार दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, भावुक क्षण में सबकी आंखें हुई नम
Sat, 23 Aug 2025 05:56 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 23 Aug 2025 05:56 PM IST
सार
सीएमसी में देहदान पर पहली बार पुलिस बैंड से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 79 वर्षीय स्व. रमा गुप्ता की पार्थिव देह को ये सम्मान दिया। अब देह से भविष्य के डॉक्टर चिकित्सा की बारीकियां सीखेंगे। पहला अवसर था जब मप्र शासन के आदेशानुसार सरकारी गार्ड ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
जीएमसी भोपाल में गार्ड ऑफ ऑनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में देहदान पर पहली बार पुलिस बैंड से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 79 वर्षीय स्व. रमा गुप्ता की पार्थिव देह को ये सम्मान दिया। अब देह से भविष्य के डॉक्टर चिकित्सा की बारीकियां सीखेंगे। पहला अवसर था जब मप्र शासन के आदेशानुसार सरकारी गार्ड ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भावुक क्षण में सबकी आंखें नम और वातावरण प्रेरणादायी बन गया।
मां ने जताई थी देहदान की इच्छा
रमा के पुत्र राजेश गुप्ता नेशनल अस्पताल भोपाल के संचालक हैं। उन्होंने बताया कि देहदान की मां ने इच्छा जताई थी। उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने परिवार ने किरण फाउंडेशन के सचिव डॉ. राकेश भार्गव से संपर्क किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाल ही में घोषित निर्णय अनुसार, देहदानी और अंगदानी को गार्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा शुरू हुई है।इसी क्रम में भोपाल शहर में पहली बार रमा को यह सम्मान दिया।
यह भी पढ़ें- हुजूर एसडीएम ऑफिस की छत का प्लास्टर गिरा, पूरी फॉल सीलिंग ढही
विज्ञापन
मेडिकल छात्रों के लिए अमूल्य धरोहर
जीएमसी की डीन डॉ. कविता एन. सिंह, मानव शरीर रचना विभाग के प्रभारी डॉ. संदीप मर्सकोले, संकाय सदस्य, छात्र मौजूद रहे। देहदान की इस प्रक्रिया में किरण फाउंडेशन और प्रेरणा सेवा सदन ने विशेष सहयोग दिया। संस्था की अध्यक्ष कमलदीप सलूजा, राजेश कुमार जैन और रवि कनौजिया भी उपस्थित रहे। चिकित्सा शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह देहदान मेडिकल छात्रों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा।
यह भी पढ़ें-थाईलैंड से लाए गए विदेशी गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भोपाल और बेंगलुरू में DRI की कार्रवाई