फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Two smugglers arrested with foreign marijuana brought from Thailand, DRI action in Bhopal & Bengaluru

Bhopal Crime: थाईलैंड से लाए गए विदेशी गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भोपाल और बेंगलुरू में DRI की कार्रवाई

Fri, 22 Aug 2025 10:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 10:18 PM IST
सार

डीआरआई ने 'वीड आउट' अभियान के तहत भोपाल, बेंगलुरु और दिल्ली में छापे मारकर 72 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 72 करोड़ रुपये है। थाईलैंड से तस्करी कर लाए गए इस प्रतिबंधित मादक पदार्थ से जुड़े पांच तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Two smugglers arrested with foreign marijuana brought from Thailand, DRI action in Bhopal & Bengaluru
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा भोपाल में एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा करने के चार दिन बाद ही विदेश से तस्करी कर भारत लाए गए विदेशी गांजे हाइड्रोपोनिक वीड की बड़ी खेप पकड़ी है। दिल्ली से पकड़े गए एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर से मिले इनपुट के बाद डीआरआई ने भोपाल और बेंगलुरू रेलवे स्टेशन पर एक साथ छापामार कार्रवाई करते हुए ट्रेन यात्रियों के पास से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है। भोपाल और बेंगलुरू में पकड़े इस विदेशी गांजे (हाइड्रोपोनिक वीड) को थाईलैंड से तस्करी कर 19 अगस्त को ही भारत लाया गया था। 
विज्ञापन


डीआरआई थाईलैंड से आए व्यक्ति के बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचते ही जाल बिछाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उसने भारत में युवाओं, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को खपाने के लिए इस विदेशी ड्रग्स को जैसे ही खेप सौंपी टीम सक्रिय हो गई। डीआरआई की एक टीम ने बेंगलुरू के क्रांतिवीर सोगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पपास से 29.88 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही उसी ट्रेन में सवार होकर नई दिल्ली जा रहे दो अन्य तस्करों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर पकड़ा और उनके पास से 24.186 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मादक पदार्थ बरामद किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में डबल ट्रेजेडी, करंट से गई महिला की जान, स्टाफ नर्स की मौत से दो परिवारों में छाया सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में उगता है हाइड्रोपोनिक वीड 
हाइड्रोपोनिक वीड एक प्रकार का गांजा है। जो भारत में नहीं उगाया जाता, क्योंकि भारत सरकार ने इसे मानव जाति के लिए अत्यधिक खतरनाक मानते हुए देश में प्रतिबंधित कर रखा है। हाइड्रोपोनिक वीड का भारत में उपयोग करना, उगाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह पानी में उगाया जाने वाला मादक पदार्थ है। इसे समुद्र के बीच में या बड़े तालाबों में बिना मिट्टी की सहायता के उगाया जाता है। युवाओं में इसके बढ़ते क्रेज के कारण बैंकॉक और थाईलैंड के जरिए तस्करी कर भारत लाया जाता है। 


दिल्ली में पकड़ाया भारत में नेटवर्क चलाने वाला तस्कर
हाइड्रोपोनिक वीड को भारत में तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को डीआरआई ने एक दिन पहले ही दिल्ली से पकड़ा था। यह एक अन्य अंतरराष्ट्रीय तस्कर का सहयोगी मास्टरमाइंड है। दिल्ली से पकड़ाया युवक ही भारत के राज्यों और शहरों में हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करा रहा था।  दिल्ली में पकड़ाए युवक के पास से एक करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ डीआरआई द्वारा जब्त किया जा चुका है। 20 अगस्त को थाईलैंड से बेंगलुरू आए एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 17.958 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मादक पदार्थ बरामद किया गया था।

ये भी पढ़ें- पुलिस से बचने के लिए अर्चना ने अपनाई थी ये तरकीब, सीसीटीवी वीडियो में भी पहचान में नहीं आई

वीड आउट' के तहत देशभर में पांच तस्कर गिरफ्तार
डीआरआई द्वारा 'वीड आउट' नाम से एक अभियान चलाकर भोपाल, बेंगलुरु और दिल्ली से कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से 72 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 72 करोड़ से अधिक आंकी गई है। इसके साथ ही 1.02 करोड़ रुपये की अवैध राशि जब्त की गई है। यह गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से कॉलेज जाने वाले और कॉलेज छोड़ चुके, अंशकालिक नौकरीपेशा या बेरोजगार युवाओं तक पहुंचता था। दिल्ली में पकड़ाया अंतर्राष्ट्रीय तस्कर इन पांच तस्करों में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed