{"_id":"68a8a2efffc5c277fe0d82f9","slug":"accident-averted-in-bhopal-plaster-of-the-ceiling-of-huzur-sdm-office-fell-entire-false-ceiling-collapsed-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में हादसा टला: हुजूर एसडीएम ऑफिस की छत का प्लास्टर गिरा, पूरी फॉल सीलिंग ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में हादसा टला: हुजूर एसडीएम ऑफिस की छत का प्लास्टर गिरा, पूरी फॉल सीलिंग ढही
Fri, 22 Aug 2025 10:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:34 PM IST
सार
भोपाल के कोहेफिजा स्थित पुराने सचिवालय की जर्जर बिल्डिंग में बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार देर रात हुजूर एसडीएम ऑफिस की छत का प्लास्टर और फॉल सीलिंग अचानक गिर गई। घटना रात में हुई, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। अब एसडीएम विनोद सोनकिया ने अपना कामकाज कोर्ट रूम से शुरू कर दिया है और बिल्डिंग की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को कहा है।
विज्ञापन
हुजूर एसडीएम ऑफिस की छत का प्लास्टर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के कोहेफिजा स्थित पुराने सचिवालय परिसर में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। यहां स्थित हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के कार्यालय की छत से भारी प्लास्टर गिरने के साथ पूरी फॉल सीलिंग नीचे आ गई। घटना रात में हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों का मानना है कि यदि यह घटना दिन में होती, तो गंभीर हादसा हो सकता था। शुक्रवार सुबह एसडीएम सोनकिया ने बताया कि हादसे के बाद उनका कार्यालय असुरक्षित हो गया है। फिलहाल वे कोर्ट रूम में बैठकर कामकाज निपटा रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) को तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के अनुसार, करीब 15 फीट ऊंची दीवार से मोटा प्लास्टर नीचे आ गिरा, जिसकी वजह से फॉल सीलिंग पूरी तरह ढह गई। इससे कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार्यालय को खाली करा दिया गया।
ये भी पढ़ें- एमपी माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 कटनी में कल: सीएम डॉ. यादव बोले-निवेशकों को कराएंगे खनिज संपदा और नीतियों से अवगत
जर्जर हालत में पुरानी बिल्डिंग
पुराना सचिवालय भवन कई दशक पुराना है। यहां कमिश्नर, कलेक्टर और आईजी ग्रामीण समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर संचालित होते हैं। भवन का बड़ा हिस्सा जर्जर स्थिति में है। जगह-जगह से पानी टपकता रहता है और सीढ़ियों पर फिसलन बनी रहती है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 95 साल पहले बैतूल के जंगलों में गूंजे थे आजादी के नारे,अंग्रेजों ने बरसाई थीं गोलियां,CM ने नायकों को किया नमन