फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Great relief for passengers, Tirupati-Prayagraj one-way special train to operate via Bhopal divis

Bhopal News: यात्रियों को बड़ी राहत,भोपाल मंडल से होकर तिरूपति-प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन का संचालन

Thu, 18 Dec 2025 05:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 18 Dec 2025 05:10 PM IST
सार

 रेलवे ने तिरूपति से प्रयागराज के बीच वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 दिसंबर 2025 को तिरूपति से रवाना होगी और भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल व बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे और इसका संचालन यात्रियों को सुविधा देने व अतिरिक्त यात्रीभार कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bhopal News: Great relief for passengers, Tirupati-Prayagraj one-way special train to operate via Bhopal divis
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तिरूपति से प्रयागराज के बीच वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से होकर संचालित होगी, जिससे इटारसी, भोपाल और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 07298 तिरूपति-प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन 20 दिसंबर 2025 को सुबह 8:15 बजे तिरूपति से प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:15 बजे इटारसी, 3:15 बजे भोपाल और शाम 5:55 बजे बीना पहुंचेगी, जबकि तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचना तय है।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर ठहराव लेगी गाड़ी
यह स्पेशल ट्रेन रेनिगुंटा, राजमपेट, कुडप्पा, येरागुंटला, गूटी, गुंतकल, मंतालयम रोड, रायचूर, कृष्णा, यादगीर, विकाराबाद, लिंगमपल्ली, सिकंदराबाद, काजीपेट, पेडापल्ली, मनछेरल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई और गोविंदपुरी स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक, 12 जिलों में अलर्ट, ट्रेनें घंटों लेट
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी यह रहेगी कोच संरचना
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एक वातानुकूलित टू-टियर कोच, 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और दो द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 19 कोच रहेंगे।  रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और अन्य अपडेट के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें-मनरेगा योजना का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed