फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Grandfather and granddaughter drowned while performing Tarpan in the river near Berasia

MP News: उफनती नदी में कूदे दादा, पोते को बचाकर तैरते रहे मगर नहीं पहुंच पाए पोती तक, भोपाल में दर्दनाक हादसा

Sun, 07 Sep 2025 07:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Sep 2025 07:31 PM IST
सार

तेज धारा में बहने लगी पोती को बचाने दादा और पोता भी नदी में कूद गए। दादा बाबूलाल साहू ने पोते की जान तो बचा ली, लेकिन खुद और पोती दोनों बह गए। बाद में ग्रामीणों की तलाश में दादा बाबूलाल साहू का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ।

विज्ञापन
Bhopal News: Grandfather and granddaughter drowned while performing Tarpan in the river near Berasia
डूबने से बुजुर्ग की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया के पास नदी में तर्पण करने पहुंचे एक परिवार के साथ एक दर्दनाक हादसा घट गया। नदी के तेज बहाव दो बच्चे बह गए। तभी दादा ने दोनों बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। 70 वर्षीय दादा ने तैरते हुए पोते को तो बचा लिया मगर पोती तक नहीं पहुंच पाए। काफी देर तैरने के बाद तेब बहाव में दादा और पोती दोनों बह गए। बाद में लोगों को दादा का शव तो मिल गया, जबकि बच्ची लापता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बैरसिया पुलिस के अनुसार ग्राम खजुरिया रामदास निवासी 70 वर्षीय बाबूलाल साहू अपनी पोती 12 वर्षीय चिंको और एक पोते के साथ ब्रह्मा नदी में तर्पण करने गए थे। आज पूर्णमासी का श्रद्ध कर्म करने के बाद वह सुबह ही तर्पन करने पोता और पोती के साथ नदी के घाट पर पहुंचे थे। इस दौरान पोती नदी की तेज धारा में बहने लगी तो उसे बचाने बुजुर्ग बाबूलाल साहू और उनका पोता भी नदी में कदू गए। पोती के बाद जब पोता डूबने लगा तो पोते को उन्होंने पकड़कर पानी के बाहर रखा। चूंकि पोता अपनी बड़ी बहन को बचाने के लिए पानी में कूदा था, इसलिए वह बाबूलाल साहू के करीब था, जिस कारण पोते को बचा लिया गया। पोते के बचाने के चक्कर में कुछ मिनट का समय और बीत गया, जिस कारण पोती और दूर बह गई। बुजुर्ग ने अपनी जान जोखिम में डालकर पोती को बचाने तेज धार में तैर गए, लेकिन न तो खुद को बचा सके और न ही पोती की जान बचा पाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आष्टा में शारिक मछली जैसा कांड, फर्जी मत्स्य समिति बनाकर छीना गया मछुआरों का वंशानुगत हक
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा किलोमीट दूर मिला शव
बुजुर्ग के भी तेज धार में बहने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने पूरे नदी के दोनों तरफ उनकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर बाद बाबूलाल साहू का शव घटना  स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर से बरामद हो सका है। एसडीईआरएफ की टीम बच्ची के शव की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि हलाली डैम के लबालब होने के कारण उसके दो गेट खोले गए हैं। हलाली डैम के दो गेट खोलने के कारण ही नदी लबालब है और बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed