फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Girl dies due to electric current in pole angry family members create ruckus

Bhopal News: खंभे में उतरे करंट से मासूम बच्ची की मौत, एक दिन भी नहीं जा सकी स्कूल, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 30 Jun 2025 10:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 30 Jun 2025 10:02 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि आयशा के माता-पिता ने कुछ दिन पहले ही उसका नर्सरी में एडमिशन कराया था। एक जुलाई से उसे स्कूल भेजने की तैयारी थी। शनिवार को ही पिता बेटी के लिए नया बैग लाए थे। लेकिन, उससे पहले मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Bhopal News: Girl dies due to electric current in pole angry family members create ruckus
बच्ची की मौत के बाद हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराने भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बिजली के खंभे में उतरे करंट से पांच साल के एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। बिजली के करंट से मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर स्थानीय विधायक आतिफ अकील भी मौके पर पहुंचे और बच्ची के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार, साजिद खान उमर शादी हाल वाली गली, शाहजहांनाबाद में रहता है। साजिद की पांच साल की बच्ची आयशा सोमवार देपहर करीब ढाई बजे घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी। घर के बाहर और सड़क के किनारे पानी भरा हुआ था। मासूम ने धोखे से सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को छू लिया, जिसमें उतरे करंट से मासूम को तेज झटका मारा। करीब एक मिनट तक बच्ची खंभे से चपकी रही, दो युवकों ने उसे करंट लगता देखा और फिर लकड़ी से उसे खंभे से हटाया। खंभे से अलग होते ही बच्ची जमीन पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने बच्ची को बेसुध देखकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद हंगामा मच गया। परिजन बच्ची को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:    सरप्राइज देने के बहाने घर के बाहर बुलाया, फिर सहेली पर फेंका एसिड, चेहरा, सीना और पैर जले; हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सरी में प्रवेश दिलाया, लेकिन स्कूल नहीं जा पाई
परिजनों ने बताया कि आयशा के माता-पिता ने कुछ दिन पहले ही उसका नर्सरी में एडमिशन कराया था। एक जुलाई से उसे स्कूल भेजने की तैयारी थी। घर में स्कूल भेजने के लिए ड्रेस और कापियां, किताबें भी परिजन ला चुके हैं। शनिवार को ही पिता बेटी के लिए नया बैग लाए थे। माता-पिता खुशी-खुशी बच्ची को एक जुलाई को स्कूल लेकर जाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें:  दोबारा होगी NEET परीक्षा, बिजली गुल मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिजली कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही
परिजनों और स्थानीय विधायक आतिफ अकील ने रिहायसी कॉलोनी में बिजली के खुले तारों, ढीले तारों और खंभे में उतरे करंट को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है। परिजनों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मासूम की मौत के बाद से परिजन बदहवाश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed