{"_id":"68f119a585c28ac41e07c810","slug":"bhopal-news-food-safety-department-takes-major-action-before-diwali-in-capital-bhopal-seizes-2-quintals-of-m-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: राजधानी भोपाल में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल मावा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: राजधानी भोपाल में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल मावा जब्त
Thu, 16 Oct 2025 09:46 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:46 PM IST
सार
भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चला रही है। इस अभियान में जुमेराती क्षेत्र स्थित देवेंद्र मावा भंडार से 2 क्विंटल मावा जब्त किया गया और नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से 10 नंबर और 6 नंबर मार्केट में भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मावा जब्त करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली से पहले मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। चलाए गए इस अभियान में जुमेराती क्षेत्र स्थित देवेंद्र मावा भंडार से 2 क्विंटल मावा जब्त किया गया और नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा इतमारा क्षेत्र की सांवरिया स्वीट्स से मावा, मावा बर्फी और पनीर, तथा कुंदन नमकीन से लोंग सेव, बेसन और तेल के नमूने भी जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
मौके पर ही की गई मिलावट की जांच
चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से 10 नंबर और 6 नंबर मार्केट में भी कार्रवाई की गई, जहां से मावा, पनीर, बेसन लड्डू, चांदी का वर्क और खाद्य रंग जैसे उत्पादों के नमूने लेकर मौके पर ही उनकी जांच की गई।
यह भी पढ़ें-भोपाल में दीपावली पर 36 हजार किलो वाली मिठाई की धूम,अफगान पिस्ता और सोने की बर्क से सजी खास स्वीट
विज्ञापन
साफ-सफाई और गुणवत्ता के निर्देश
निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि वे दुकानों में स्वच्छता बनाए रखें, खाद्य पदार्थों को ढंककर रखें, और मिलावट से पूरी तरह बचें, ताकि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।
यह भी पढ़ें-त्योहार पर पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में किया पैदल भ्रमण, संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी-चेकिंग
त्योहार में मिलावट पर सख्ती
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पूरे प्रदेश में दीपावली को ध्यान में रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह सघन अभियान चलाया जा रहा है। आमजन तक शुद्ध मिठास पहुंचे, इसी उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अरुणेश कुमार पटेल, भोजराज धाकड़, साधना सक्सेना, पूजा शाक्या, वर्षा व्यास, जेपी लववंशी और एमएफटीएल के केमिस्ट अभिषेक तिवारी शामिल रहे।