फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: 36,000 kg sweets create a buzz on Diwali in Bhopal, special sweets decorated with Afghan pistachi

Bhopal News: भोपाल में 36 हजार रुपये किलो वाली मिठाई की धूम, अफगान पिस्ता और सोने के वरक से सजी खास मिठाई

Thu, 16 Oct 2025 09:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 16 Oct 2025 09:50 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में अफगानिस्तान के पिशौरी पिस्ता, चिलगोजा और खालिस सोने की वरक से तैयार की गई मिठाई की कीमत 36 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Bhopal News: 36,000 kg sweets create a buzz on Diwali in Bhopal, special sweets decorated with Afghan pistachi
स्पेशल मिठाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के मौके पर राजधानी भोपाल के बाजारों में मिठाइयों की बहार है। बाजार में कई तरह मिठाइयां बिक रही हैं, लेकिन  इस बार 36,000 प्रति किलो की गोल्ड लेबल नाम की एक मिठाई चर्चा में है। इस मिठाई को अफगानिस्तान के पिशौरी पिस्ता, चिलगोजा और खालिस सोने की वरक से तैयार किया गया है। यह स्पेशल मिठाई त्योहार के गिफ्टिंग सेगमेंट में पहली पसंद बनी हुई है। इस मिठाई में प्रीमियम ड्रायफ्रूट्स के साथ-साथ चिलगोजा और गोल्ड वरक शामिल किया है। सोने की परत के कारण ये मिठाई महंगी है। पिछले साल यह मिठाई 24,000 किलो में बिक रही थी, इस बार इसकी कीमत 36,000 प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश में रातें हुईं सर्द, दक्षिणी हिस्से के 9 जिलों में आज बादल छाने और हल्की बारिश का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना रिफाइंड शुगर, ज्यादा न्यूट्रिशन
जो मिठाई बाजार में बिक रही है। उनमें रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसकी जगह पर खजूर, गुड़, खांडसारी और कोकोनट शुगर जैसे हेल्दी विकल्पों का उपयोग किया जा रहा है।  एक लड्डू के आकार की मिठाई में लगभग 100 से 150 कैलोरी होती है, लेकिन न्यूट्रिशन वैल्यू काफी अधिक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें-JP अस्पताल के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, मंत्री का मांगा इस्तीफा

गिफ्टिंग के लिए बनी पहली पसंद
यह महंगी मिठाई गिफ्टिंग सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक रही है। मिठाई बनाने वाले बता रहे हैं कि लोग जब कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जिसे सामने वाला लंबे समय तक याद रखे, तो वे  प्रीमियम मिठाई को चुनते हैं। त्योहारी सीजन में भोपाल में प्रीमियम और हेल्दी मिठाइयों की बढ़ती मांग ने शहर को हाई-एंड स्वीट्स मार्केट में एक खास जगह दी है। इस साल दीपावली पर लोगों की पसंद और बजट दोनों में बड़ा अंतर दिख रहा है। कोई 300 किलो की मिठाई ले रहा है, तो कोई 36,000 किलो की। त्योहारों की मिठास अब स्वाद और सेहत के साथ स्टाइल और स्टेटस का भी हिस्सा बन चुकी है। और भोपाल की यह खास मिठाई इसकी सबसे बेहतरीन मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed