फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Father slit the throat of eight year old daughter and threw her in the bushes, after regaining co

Bhopal News: पिता ने आठ साल की बेटी का गला रेतकर झाड़ियों में फेंका, होश आने पर सड़क पर निकल आई और बच गई जान

Tue, 30 Jan 2024 07:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 Jan 2024 07:34 PM IST
सार

रात करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रीति को होश आया तो वह अपना गला पकड़ कर झाड़ियों से बाहर निकली लाइट को देखते हुए सड़क किनारे तक पहुंची। राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची खून से लथपथ थी और गले पर चाकू के दो गहरे घाव थे।

विज्ञापन
Bhopal News: Father slit the throat of eight year old daughter and threw her in the bushes, after regaining co
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के कोहेफिजा इलाके में एक पिता ने अपनी आठ साल की बेटी का चाकू से गला रेत दिया और मरने के लिए उसे सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। कुछ समय बाद बच्ची को होश आया तो वह गला पकड़कर किसी तरह सड़क किनारे तक पहुंची। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे रक्तरंजित देख पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गला काटने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से पिता भी कुछ भी नहीं बता रहा है। 
विज्ञापन


एएसआई रामप्रकाश ने बताया कि मूलत: सागर का रहने वाला तेजसिंह लोधी (40) भोपाल के टीला जमालपुरा में किराए से रहता है और शादी पार्टियों में टेंट लगाने का काम करता है। परिवार में पत्नी नेहा के अलावा आठ साल की बच्ची प्रीति लोधी और करीब एक साल का बेटा है। प्रीति उसकी पहली पत्नी की बेटी है, जिसका कोराना काल में निधन हो चुका है, जबकि नेहा लोधी से उसने दूसरी शादी की है, जिससे एक बच्चा है। सोमवार रात करीब नौ बजे तेजसिंह अपनी बेटी प्रीति को मोटर साइकिल से लेकर घर से निकला था। उसने बेटी को बताया था कि बडे पिताजी राजेश लोधी के घर चलना है। राजेश विदिशा रोड पर कहीं रहता है। कोहेफिजा स्थित मिलन शादी हाल के पास तेजसिंह ने अपनी बाइक रोकी और बेटी को नीचे उतारा। उसके बाद प्रीति का मुंह दबाकर वह उसे सड़क से कुछ दूर झाड़ियों के पास लेकर पहुंचा और जेब से चाकू निकालकर गला रेत दिया। उसके बाद बेटी को मरने के लिए झाड़ियों में फेंककर भाग निकला।
विज्ञापन


होश आने पर बच्ची खुद पहुंची सड़क किनारे
रात करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रीति को होश आया तो वह अपना गला पकड़ कर झाड़ियों से बाहर निकली लाइट को देखते हुए सड़क किनारे तक पहुंची। राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची खून से लथपथ थी और गले पर चाकू के दो गहरे घाव थे। पुलिस ने तत्काल ही उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने करीब 12 टांके लगाकर बहने वाले खून को रोका। बच्चे की गले और सांस की नली नहीं कटी थी, इसलिए वह बोल पा रही थी। पुलिस और डॉक्टरों की पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसके पिता तेजसिंह बड़े पिताजी के यहां चलने का बोलकर साथ लाए थे और रास्ते में सुनसान इलाके में गाड़ी रोककर उसका गला काट कर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने रात में ही घेराबंदी कर तेजसिंह को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कारणों का नहीं हो पाया खुलासा
पुलिस ने जब तेजसिंह के पूछताछ की तो उसका कहना था कि बच्ची उसे परेशान करती थी। हालांकि, बाद में वह चुप हो गया। ज्यादा पूछताछ पर उसने चुप्पी साध ली है। पुलिस का कहना है कि उसकी मन:स्थिति बातचीत करने लायक नहीं है। इधर, बच्ची की सौतेली मां ने भी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी, जिससे घटना के कारणों का खुलासा हो पाए। मां ने किसी प्रकार के विवाद की जानकारी भी पुलिस को नहीं बताई है। पुलिस का कहना है कि माता-पिता के विस्तृत बयान होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed