फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Farmer Committed Suicide Suffered Financial Loss Due To Non-sale Of Onion Crop

Bhopal News: प्याज के दाम कम मिलने से तनावग्रस्त किसान ने लगाई फांसी, पुलिस का दावा- शराब पीने का था आदी

Fri, 09 Jun 2023 02:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 02:05 PM IST
सार

जब बुधवार दोपहर 12:30 बजे तक जगन्नाथ के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ा। जब कमरे के अंदर देखा तो किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन
Bhopal News Farmer Committed Suicide Suffered Financial Loss Due To Non-sale Of Onion Crop
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किसान ने मंगलवार रात को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कहा जा रहा है कि वह प्याज के सही दाम नहीं मिलने के कारण तनाव में था, हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन


नजीराबाद थाने के उप निरीक्षक सीताराम लौवंशी ने बताया कि जगन्नाथ सिलावट (40) ग्राम कोलूखेड़ी में रहता था। उसकी गांव में चार एकड़ कृषि भूमि है। वह शराब पीने का आदी था। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे परिजन ने आवाज दी, लेकिन उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। परिजन को लगा कि वह शराब के नशे में होंगे और सो रहे होंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे तक जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। इस दौरान जगन्नाथ का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मिला पर्चा
पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने पर एक पर्चा मिला है। पर्चे में जगन्नाथ सिलावट ने बकायेदार और लेनदार का हिसाब लिखा है। पुलिस ने किसान के आर्थिक रूप से परेशान होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया है। हालांकि, परिजनों के बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं।

तीन साल से प्याज में नुकसान
जगन्नाथ खेती करने के साथ प्याज का उत्पादन भी करता था। बताया जा रहा है कि बीते तीन वर्ष से वह हर वर्ष प्याज लगाता था, लेकिन दाम सही नहीं मिलने से उसे आर्थिक नुकसान हो जाता था। इस वर्ष भी उसने प्याज लगाया, लेकिन दाम सही नहीं मिलने के कारण ही वह तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed