फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Love Jihad Case: Main Accused Farhan Shot in Short Encounter While Snatching Pistol News in Hindi

भोपाल लव-जिहाद: मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश

Sat, 03 May 2025 01:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 May 2025 01:46 PM IST
सार

MP Bhopal Love Jihad Case:आरोपी मेडिकल जांच के दौरान फरार होने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान पुलिस से झूमाझटकी में उसने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे फरहान के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Bhopal Love Jihad Case: Main Accused Farhan Shot in Short Encounter While Snatching Pistol News in Hindi
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में कॉलेज छात्राओं को ड्रग्स, सेक्स, धोखा और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने के मामले में लव-जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान को शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है। घायल होने के बाद आरोपी को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मेडिकल जांच के दौरान फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस से झूमाझटकी में उसने हमला कर दिया। पिस्टल छीनने की कोशिश करने के दौरान गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मंदसौर में आज होगा 'कृषि उद्योग समागम 2025' का भव्य आयोजन, सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात अशोका गार्डन पुलिस फरहान को लेकर गिरोह के फरार आरोपी अबरार की तलाश में सीहोर जिले के बिलकीसगंज जा रही थी। फरहान को शुक्रवार को ही अशोका गार्डन पुलिस ने रिमांड पर लिया है। फरहान ने पुलिस से कहा कि अबरार बिलकीसगंज में छिपा है। पुलिस रात साढ़े ग्यारह बजे अशोका गार्डन थाने से सुरक्षा बल के साथ फरहान का लेकर बिलकीसगंज जा रही थी। रातीबड़ थाने के आगे निकलते ही सरवर गांव में फरहान ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई। उसकी सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक सहित दो पुलिस वाले उसकी सुरक्षा के लिए नीचे उतरे। इस बीच आरोपी फरहान उप निरीक्षक की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। दोनों के बीच छीना झपटी में उप निरीक्षक के पिस्टल से गोली चल गई जो फरहार के पैर में लगी है। आरोपी फरार नहीं हो पाया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। फरहान को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराय गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। झूमाझटकी में दोनों पुलिसकर्मियों को सामान्य चोटे आई हैं। घटना देर रात की है। पुलिस की सुरक्षा में फरहान को हमीदिया में भर्ती कराने के साथ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है।

फरहान के पनाह देने वालों पर नजर
अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि फरहान को पुलिस ने कल शाम को ही रिमांड पर लिया है। रात में उसे लेकर सीहोर जा रहे थे। ऐसे में उसके परिचितों और संबंधियों को जानकारी लगी होगी। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि कहीं फरहान के पनाहगार, करीबी और परिचित उसके फरार होने की कोई योजना तो नहीं बनाए हुए थे। पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने के बाद कोई उसे फॉलो कर बचाने का प्रयास में तो नहीं था। ऐसे साक्ष्य मिलने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें-  सांपों की गिनती को लेकर वन विभाग असमंजस में, अब डब्ल्यूआईआई को दिशा निर्देश के लिए लिखेगा पत्र

उल्लेखनीय है कि निजी कॉलेल की छात्राओं से दुष्कर्म, दरिंदगी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान सहित पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तातर कर चुकी है। फरहान के साथ नबील भी अशोका गार्डन थाना पुलिस की रिमांड पर हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरहान और उसके गिरोह के आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप के सीक्रेट फोल्डर में जितने भी वीडियो मिले हैं, अधिकांश फरहान के कॉलेज की छात्राओं के हैं। कुछ पासआउट हैं बाकी उसी कॉलेल की छात्राएं हैं।



मंत्री सारंग बोले- छाती में मारनी चाहिए गोली
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भोपाल लव जिहाद मामले में पुलिस के शॉर्ट एनकाउंटर पर कहा कि पैर पर गोली क्यों छाती में लगनी चाहिए थी। ऐसी हरकत करने वालों को सरेराह गोली मार देनी चाहिए। लव जिहाद जैसी हरकत को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा। गिरोह बनाकर ऐसी हरकत करने वाले धरती पर बोझ हैं। ऐसे लोगों को निश्चित रूप से जिंदा रहने का अधिकार ही नहीं है। ये लोग बच्चियों को बहला-फुसलाकर धर्मपरिवर्तन के कारण ऐसी हरकतें करते हैं, ये अक्षम्य है। इनके पैर पर नहीं छाती पर गोली लगनी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed