फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A grand event of 'Krishi Udyog Sammelan 2025' will be organized in Mandsaur today, CM Dr. Yadav will

MP News: मंदसौर में आज होगा 'कृषि उद्योग समागम 2025' का भव्य आयोजन, सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Sat, 03 May 2025 06:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 May 2025 06:56 AM IST
सार

एक दिवसीय समागम किसानों, उद्यमियों, निर्यातकों और कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए नवीन अवसरों और विचारों का मंच बनेगा। देश के अग्रणी कृषि और उद्यानिकी विशेषज्ञ, किसानों को आधुनिक तकनीकों, स्मार्ट खेती, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

विज्ञापन
MP News: A grand event of 'Krishi Udyog Sammelan 2025' will be organized in Mandsaur today, CM Dr. Yadav will
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी प्रगति और किसान कल्याण को समर्पित ‘कृषि उद्योग समागम-2025’ का आयोजन 3 मई को मंदसौर में होने जा रहा है। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह एक दिवसीय समागम किसानों, उद्यमियों, निर्यातकों और कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए नवीन अवसरों और विचारों का मंच बनेगा। देश के अग्रणी कृषि और उद्यानिकी विशेषज्ञ, किसानों को आधुनिक तकनीकों, स्मार्ट खेती, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन


AI आधारित यंत्र, पॉवर स्प्रेयर का प्रदर्शन 
समागम स्थल पर अत्याधुनिक कृषि उपकरणों और नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें ड्रोन, AI आधारित यंत्र, पॉवर स्प्रेयर, माइक्रो सिंचाई प्रणाली, जैविक-नैनो फर्टिलाइज़र, पॉलीहाउस, बायो-फ्लॉक्स, केज कल्चर मॉडल, दुग्ध व हर्बल उत्पादों जैसे अनेक नवाचारों का सजीव प्रदर्शन होगा। प्रतिभागी किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों का लाइव डेमो देखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे स्थायी और लाभकारी खेती के तौर-तरीकों से परिचित हो सकेंगे। एफपीओ, कृषि आधारित उद्योगों और निर्यातकों के लिए एक विशेष संवाद सत्र आयोजित होगा, जिसमें वैश्विक बाजारों तक पहुंच और प्रसंस्करण तकनीकों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: नर्मदा परिक्रमा पथ में होंगे विश्राम और ध्यान स्थलों के विशेष प्रबंध, CM ने एयर एंबुलेंस पर भी दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय स्टॉल और विभागीय सहभागिता 
कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी, एमएसएमई सहित 8 विभागों के 80 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को योजनाओं, तकनीकी जानकारियों और नवाचारों से अवगत कराया जाएगा।


ये भी पढ़ें-  समाधान ऑनलाइन: सीएम ने 14 जिलों के प्रकरणों की सीधी सुनवाई की, दोषियों पर की कार्रवाई

स्थानीय नवाचारों की झलक 
मंदसौर जिले में किसानों द्वारा किए गए उल्लेखनीय नवाचारों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विशेष प्रदर्शन समागम का प्रमुख आकर्षण रहेगा। कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर पंजीयन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को हितलाभ भी प्रदान करेंगे।
 
ये भी पढ़ें-  Mp Weather Today: एमपी में मौसम के दो रूप, प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में चली लू, पूर्वी क्षेत्रों में हुई बारिश

यह कार्यक्रम भी होंगे 
महर्षि सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण (चंदवासा)- सीएम राइज स्कूल योजना के अंतर्गत 33.14 करोड़ की लागत से निर्मित महर्षि सांदीपनि विद्यालय भवन का उद्घाटन किया जाएगा।
400 करोड़ के निर्माण कार्यों का शुभारंभ (दुधाखेड़ी)- मुख्यमंत्री द्वारा दुधाखेड़ी में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।
विशेषज्ञों के व्याख्यान- कृषि व उद्यानिकी के 15 अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक सत्रों में किसानों को प्रशिक्षण और सलाह दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed