फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Eight people including woman committed suicide in 24 hours, woman hanged due to husband's dispute

Bhopal News: 24 घंटे में महिला सहित आठ लोगों ने की आत्महत्या, महिला ने पति के विवाद के चलते लगाई फांसी

Sat, 02 Sep 2023 04:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Sep 2023 04:41 PM IST
सार

भोपाल पुलिस ने आत्महत्या के अलग-अलग मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal News: Eight people including woman committed suicide in 24 hours, woman hanged due to husband's dispute
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में एक महिला सहित आठ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आत्महत्या के अलग-अलग मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पिपलानी थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस मामले में बताया जाता है कि महिला का पति से विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला ललिता कुशवाहा आनंद नगर में रहती है। महिला जिस मकान में किराये से रहती थी, उसी मकान में नीचे के फ्लोर पर माता-पिता भी रहते हैं। बीती रात ललिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर झूल गई। इसके बाद परिजन फंदे से उतारकर उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में पता चला है कि घटना से पहले महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। अनुमान है कि इसी झगड़े के बाद ही महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने मायके वालों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


बेरोजगारी को लेकर होता था विवाद, लगाई फांसी
बागसेवनिया पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय करण मालवीय नोबल स्कूल के पास एक बस्ती में रहता था। वह बेरोजगार था। दिन भर में बिना काम के घर में बैठा रहता था। घर वालों ने उसे कोई काम, नौकरी करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर करण भड़का तथा खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं बजरिया थानो के विजय नगर में रहने वाले 35 वर्षीय महेश अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हबीबगंज पुलिस ने बताया कि राजेश पुत्र मारी मित्तु (26) ज्योति फुले नगर झुग्गी बस्ती में रहता था। वह अपनी झुग्गी में फांसी के फंदे पर झूल गया। वहीं टीटी नगर पुलिस ने बताया कि दीपक नामदेव पुत्र विजय नामदेव (26) शिव नगर में रहता था। कल शाम करीब साढ़े चार बजे उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


60 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाई
उधर शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के वाजयेपी नगर में 45 वर्षीय सुनील फांसी के फंदे पर झूल गया। इस मामले में भी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। टीलाजमालपुरा में 24 वर्षीय सोमनाथ ने फांसी लगा ली है।  आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं कमला नगर में 60 वर्षीय जयराम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed