फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Dummy of metro will come in Bhopal next month, work of laying track will also start

Bhopal News: भोपाल में अगले महीने आएंगी मेट्रो की डमी, पटरी बिछाने का काम भी होगा शुरू

Thu, 30 Mar 2023 03:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 30 Mar 2023 03:02 PM IST
सार

भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट आठ साल पहले 2014 में शुरू हुआ था। तब से लेकर आज तक 8 साल का समय पूरा हो चुका है। 2018 में भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रोजेक्ट को 2023 तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई।

विज्ञापन
Bhopal News: Dummy of metro will come in Bhopal next month, work of laying track will also start
भोपाल में सितंबर 2023 से शुरू होगा मेट्रो का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में मेट्रो की सुविधा शुरू होने से पहले एक मॉक-अप यानी डमी मेट्रो आएगी। इसके अप्रैल माह में आना प्रस्तावित है। इसमें एक कोच और इंजन होगा। इसमें बैठ कर जनता मेट्रो का अनुभव ले सकेंगी। यह मॉक-अप मेट्रो बनाने वाली कंपनी एल्सटॉम बनाकर भेजेगी। जानकारी के मुताबिक इस मॉक-अप को लाने का उद्देश्य लोगों को मेट्रो के प्रति जागरूक करना है। इसे देखकर लोग मेट्रो की सुविधाओं को समझ और जान सकेंगे। अभी इसको स्थापित करने को लेकर हायर लेवल पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

 
अप्रैल में पटरी बिछाने का काम भी होगा शुरू
रायपुर से ट्रैक और डिपो की पटरी की खेप भोपाल आना शुरू हो गई है। अप्रैल में ट्रैक पर पटियां बिछाने का काम भी शुरू हो जाएगा। ट्रेक पर 1080 ग्रेड की पटरियां बिछाई जाएगी। 880 ग्रेड की पटरियां डिपो में बिछाई जाएगी। जिंदल स्टील प्रा. लि. कंपनी भोपाल के लिए पटरियों की सप्लाई कर रही है। ट्रैक के लिए 2200 मीट्रिक टन और डिपो के लिए 500 मिट्रिक टन पटरियां भोपाल आएगी।
विज्ञापन

 
सितंबर 2023 तक ट्रायल होगा पूरा
भोपाल और इंदौर मेट्रो का ट्रायल सितंबर 2023 से शुरू करने की योजना इसके साथ ही सेफ्टी कमिश्नर से अनुमति मिलते ही मेट्रो का शुभारंभ भी कर दिया जाएगा। भोपाल में सुभाष नगर से एम्स तक प्राथमिकता कॉरीडोर में मेट्रो का संचालन शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आठ साल पहले शुरू हुआ मेट्रो प्रोजेक्ट
भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट आठ साल पहले 2014 में शुरू हुआ था। तब से लेकर आज तक 8 साल का समय पूरा हो चुका है। 2018 में भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रोजेक्ट को 2023 तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई।

 
यहां बन रहे मेट्रो स्टेशन
भोपाल में एम्स से लेकर सुभाष नगर अंडरब्रिज तक आठ मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, केन्द्रीय विद्यालय और सुभाष नगर स्टेशन बन रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed