फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Dr. Shyama Prasad Mukherjee Stadium, built on 11 acres in Kolar at a cost of Rs 11 crore, will be

Bhopal News: कोलार में 11 एकड़ में 11 करोड़ से तैयार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, 25 को होगा लोकार्पण

Thu, 06 Nov 2025 06:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Nov 2025 06:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंडोर-आउटडोर स्टेडियम का 25 नवंबर को लोकार्पण करेंगे। भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्टेडियम की अंतिम तैयारियों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: Dr. Shyama Prasad Mukherjee Stadium, built on 11 acres in Kolar at a cost of Rs 11 crore, will be
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की जनता को जल्द ही एक नए स्टेडियम की सौगात मिलने वाली हैं। कोलार क्षेत्र में 11 एकड़ भूमि पर 11 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम अब लोकार्पण के लिए लगभग तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 25 नवंबर को इस अत्याधुनिक स्टेडियम का शुभारंभ करेंगे। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को नवनिर्मित स्टेडियम का निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह स्टेडियम न केवल कोलार बल्कि पूरे भोपाल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खेल सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, छह अधिकारियों पर कार्रवाई, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

विज्ञापन


इंडोर और आउटडोर खेलों का संगम
यह स्टेडियम अपनी तरह का अनोखा परिसर है, जिसमें इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां एक साथ क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, मलखंभ, बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रस्साकशी सहित कई खेल खेले जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Elections 2025: ‘बिहार चुनाव धर्म-अधर्म की लड़ाई’, सीएम यादव-बोले, कांग्रेस ने हमेशा जनता को भ्रमित किया


विंध्यवासियों के विकास की दिशा में एक और कदम
शर्मा ने कहा कि भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त सहयोग से यह परियोजना साकार हुई है। यह स्टेडियम मुखर्जी नगर कोलार और आसपास की लगभग 5 लाख आबादी के लिए खेल, फिटनेस और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

ये भी पढ़ें- MP News: राहुल गांधी के बयान पर मंत्री सारंग का पलटवार, बोले-नेहरू जी ने की थी पहली वोट चोरी

11 एकड़ में फैला, 11 करोड़ की लागत से तैयार
मुखर्जी नगर कोलार के बंजारी क्षेत्र में निर्मित यह स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। 11 एकड़ में फैला और 11 करोड़ रुपए की लागत से बना यह खेल परिसर राजधानी की खेल अधोसंरचना में नई पहचान जोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed