Bhopal News: कोलार में 11 एकड़ में 11 करोड़ से तैयार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, 25 को होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंडोर-आउटडोर स्टेडियम का 25 नवंबर को लोकार्पण करेंगे। भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्टेडियम की अंतिम तैयारियों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विस्तार
राजधानी भोपाल की जनता को जल्द ही एक नए स्टेडियम की सौगात मिलने वाली हैं। कोलार क्षेत्र में 11 एकड़ भूमि पर 11 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम अब लोकार्पण के लिए लगभग तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 25 नवंबर को इस अत्याधुनिक स्टेडियम का शुभारंभ करेंगे। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को नवनिर्मित स्टेडियम का निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह स्टेडियम न केवल कोलार बल्कि पूरे भोपाल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खेल सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनेगा।
ये भी पढ़ें- MP News: सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, छह अधिकारियों पर कार्रवाई, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
इंडोर और आउटडोर खेलों का संगम
यह स्टेडियम अपनी तरह का अनोखा परिसर है, जिसमें इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां एक साथ क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, मलखंभ, बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रस्साकशी सहित कई खेल खेले जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: ‘बिहार चुनाव धर्म-अधर्म की लड़ाई’, सीएम यादव-बोले, कांग्रेस ने हमेशा जनता को भ्रमित किया
विंध्यवासियों के विकास की दिशा में एक और कदम
शर्मा ने कहा कि भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त सहयोग से यह परियोजना साकार हुई है। यह स्टेडियम मुखर्जी नगर कोलार और आसपास की लगभग 5 लाख आबादी के लिए खेल, फिटनेस और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा।
ये भी पढ़ें- MP News: राहुल गांधी के बयान पर मंत्री सारंग का पलटवार, बोले-नेहरू जी ने की थी पहली वोट चोरी
11 एकड़ में फैला, 11 करोड़ की लागत से तैयार
मुखर्जी नगर कोलार के बंजारी क्षेत्र में निर्मित यह स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। 11 एकड़ में फैला और 11 करोड़ रुपए की लागत से बना यह खेल परिसर राजधानी की खेल अधोसंरचना में नई पहचान जोड़ेगा।
