फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Dole Gyaras procession was celebrated with great pomp, enthusiasm was seen among the devotees, immersi

Bhopal: धूमधाम से निकला डोल ग्यारस चल समारोह, भक्तों में दिखा उत्साह, शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

Wed, 03 Sep 2025 08:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 03 Sep 2025 08:13 PM IST
सार

भोपाल में बुधवार को डोल ग्यारस चल समारोह धूमधाम से रिमझिम बारिश के बीच निकाला गया। जिसमें बैनर, धर्म ध्वजा, घोड़े ऊंट, बैंड,दुल दुल घोडी,मयूर नृत्य मंडली,सजीव अर्धनारीश्वर शिव, राधा-कृष्ण, हनुमान जी की छलांग झांकी, विंटेज कार,रथ आदि आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन
Bhopal: Dole Gyaras procession was celebrated with great pomp, enthusiasm was seen among the devotees, immersi
डोल ग्यारस चल समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बुधवार को डोल ग्यारस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इसके साथ डोल ग्यारस चल समारोह धूमधाम से रिमझिम बारिश के बीच निकाला गया। जिसमें बैनर, धर्म ध्वजा, घोड़े ऊंट, बैंड,दुल दुल घोडी,मयूर नृत्य मंडली,सजीव अर्धनारीश्वर शिव, राधा-कृष्ण, हनुमान जी की छलांग झांकी, विंटेज कार,रथ आदि आकर्षण का केंद्र रहे। पीपल चौक पर विराजित भोपाल के राजा की अगुवाई में चलसमारोह निकाला गया। जुलूस के चलते यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्सन किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन


दो सौ से ज्यादा छोटी और बड़ी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन 
डोल ग्यारस पर नए और पुराने शहर से चल समारोह निकला, जिसमें बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं और डोल शामिल हुए। अलग-अलग स्थानों पर रथ पर सवार होकर भगवान विष्णु नगर भम्रण किया। उनके साथ रथों में विनायक भगवान भी रहे। पारंपरिक डोल ग्यारस का जुलूस दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक चला। 200 से अधिक छोटी व बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-SDM के सामने रोने लगीं महिलाएं, बोलीं-जीवन भर की कमाई से बनाया घर अब टूटेगा

इस मार्ग से निकला जुलूस 
चोक बाजार से प्रारंभ होकर लखेरापुरा, भवानी मंदिर पीरगेट, सेफिया कॉलेज रोड, इमामबाड़ा चौकी, जनकपुरी, जुमेराती गेट, सराका चौक, इब्राहिमपुरा, रंजन पेन कार्नर, सुल्तानिया रोड, बुधवार, तलैया काली मंदिर, लिली टॉकीज चौराहा, पीएचक्यू तिराहा होते हुए खटलापुरा मंदिर के पास जुलूस का समापन हुआ।


यह भी पढ़ें-छात्राएं कहती रहीं रोको-रोको, चालक नशे में दौड़ाता रहा रिक्शा, पेट्रोल पंप के पास पलटा, दो घायल

पहली झांकी छोटे बच्चों की शामिल हुई
चल समारोह की शुरुआत पीपल चौक से समिति के पदाधिकारियों सहित हिंदू उत्सव समिति रजि 63 के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल दादाभाई, श्री राम बारात संयोजक राजू कुशवाहा आदि ने पूजा अर्चना कर की। चल समारोह मार्ग में हर घर से पूजा अर्चना कर घरों में विराजे गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए साथ चल रहे वाहन में रखा। चल समारोह में पहली झांकी छोटे बच्चों की शामिल हुई। इसके सभी समाजों के डोल एक-एक कर शामिल होते गए। जिनमें चांदी,पीतल, काष्ठ आदि के एतिहासिक डोल शामिल रहे। खटला पुरा घाट पर श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद सभी डोल वापस अपने अपने मंदिरों में वापसी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed