फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Dispute in old Bhopal market, woman accused of throwing pieces of meat, matter reaches police sta

Bhopal News: पुराने भोपाल के बाजार में विवाद, महिला पर मांस के टुकड़े डालने का आरोप, मामला थाने तक पहुंचा

Thu, 26 Feb 2026 05:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 26 Feb 2026 05:46 PM IST
सार

भोपाल के लोहा बाजार-लखेरा बाजार में एक महिला पर दुकानों के सामने मांस के टुकड़े डालने का आरोप लगा, जिसके बाद व्यापारियों ने विरोध किया। महिला ने कहा कि वह कुत्तों को भोजन करा रही थी। मामले में श्री हिंदू उत्सव समिति ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी है।

विज्ञापन
Bhopal News: Dispute in old Bhopal market, woman accused of throwing pieces of meat, matter reaches police sta
थाने पहुंचे श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी और व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहा बाजार और लखेरा बाजार में गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब व्यापारियों ने एक बुर्का पहनी महिला को दुकानों के सामने मांस के टुकड़े डालने के आरोप में रोक लिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला और व्यापारियों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला के हाथों में पहने दस्तानों पर लाल रंग के धब्बे नजर आते हैं। व्यापारी इन्हें मांस का खून बताते हुए सवाल उठा रहे हैं। बातचीत के दौरान महिला से एक सामाजिक संस्था का नाम पूछा जाता है। महिला खुद को संस्था से जुड़ा बताते हुए कहती है कि वह क्षेत्र में कुत्तों को भोजन कराने आई थी।
विज्ञापन


महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी और व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उनका कहना है कि बाजार क्षेत्र में जैन मंदिर और शिव मंदिर स्थित हैं, जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अमरीन के घर से चलता था पूरा नेटवर्क, ब्लैकमेल और दबाव की साजिश भी उजागर; नया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों का आरोप
लोहा बाजार के कुछ व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक-दो महीनों से बाजार और आसपास स्थित मंदिरों के पास मांस के टुकड़े डाले जा रहे थे। उनका आरोप है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और क्षेत्र में अस्वच्छता फैल रही है। व्यापारियों का यह भी दावा है कि महिला को पहले भी समझाया गया था, लेकिन गतिविधि जारी रही। घटना के दौरान 112 पर पुलिस को सूचना देने की बात भी कही गई। वीडियो में कुछ लोग महिला की गाड़ी की चाबी रोकने की चर्चा करते सुनाई देते हैं। मौके पर भीड़ जुटने से बहस और तेज हो गई। महिला का कहना है कि वह रोजाना इलाके में कुत्तों को भोजन कराने आती है और उसी उद्देश्य से मांस लाई थी। उसने आगे से सावधानी रखने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें-शिक्षा विभाग का यू-टर्न, एक हफ्ते गैरहाजिर तो रिलीव वाला आदेश वापस, अतिथि शिक्षकों ने किया था विरोध


पुलिस की जांच जारी
कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। महिला को पहले भी समझाइश दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed