{"_id":"68a2ce4eb660ee93920ae9fb","slug":"bhopal-news-cows-slaughtered-under-the-guise-of-dairy-in-aishbagh-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: डेयरी की आड़ में काटा जा रहा गौवंश, लोडिंग ऑटो में मिले अवशेष, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: डेयरी की आड़ में काटा जा रहा गौवंश, लोडिंग ऑटो में मिले अवशेष, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
Mon, 18 Aug 2025 12:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:25 PM IST
सार
एलएनसीटी कॉलेज के पास ऑटो को रोककर जब जांच की गई तो उसमें गौवंश के अवशेष मिले। घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुष्पा नगर चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के ऐशबाग इलाके के कम्मू का बाग में गोवध का मामला सामने आया है। बीती रात यहां पर तीन गायों का वध किया गया। गोमांस ऑटो में भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया। ऑटो में गोमांस के अवशेष मिले। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पिछले कई दिनों से सूचना मिली रही थी कि 80 फीट रोड स्थित कम्मू के बाग में डेयरी की आड़ में गोवध हो रहा है। सूचना मिलने के बाद से ही बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां पर सक्रिय थे। सोमवार सुबह कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पुष्पा नगर पेट्रोल पंप के सामने स्थित दूध डेरी से एक लाल रंग के ऑटो में गोमांस ले जाया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ऑटो की तलाश करना शुरू कर दी। थोड़ी ही देर बाद पता चला कि ऑटो रायसेन रोड पर जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पीछा करना शुरू कर दिया। एलएनसीटी कॉलेज के पास ऑटो को रोक लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ऑटो में तीन-चार गौवंश कटे हुए मिले। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई। घटना के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बजरंग दल ने पुष्पा नगर चौराहा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी हिरासत में, पूर्व पार्षद का बेटा मुख्य संदिग्ध
ऐशबाग पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व पार्षद का बेटा गौवंश की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
