फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Contract health workers sit on dharna at health minister's bungalow for children, demanding merge

Bhopal News: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बच्चों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के बंगले पर धरने पर बैठे, संविलियन करने

Mon, 27 Mar 2023 12:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Mar 2023 12:12 PM IST
सार

जितेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि नवरात्री के पर्व पर हमारी बहनों को भोपाल आना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री ने हमारी हड़ताल के दौरान आश्वासन दिया था कि बहनों का समायोजन करेंगे, लेकिन 10 से 15 साल से एएनएम के पद पर काम कर रही बहनों तीन महीने बाद भी कोई समायोजन नहीं हुआ।

विज्ञापन
Bhopal News: Contract health workers sit on dharna at health minister's bungalow for children, demanding merge
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सोमवार को अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले पर धरने पर बैठ गए। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बच्चों को लेकर एएनएम भोपाल पहुंची है।   इस दौरान मंत्री बंगले पर नहीं हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी संविलियन की मांग और ग्रुप-पांच के तहत होने वाली एएनएम भर्तियों में उपेक्षा का आरोप लगाया।

विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि नवरात्री के पर्व पर हमारी बहनों को भोपाल आना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री ने हमारी हड़ताल के दौरान आश्वासन दिया था कि बहनों का समायोजन करेंगे, लेकिन 10 से 15 साल से एएनएम के पद पर काम कर रही बहनों तीन महीने बाद भी कोई समायोजन नहीं हुआ। उलटा सरकार द्वारा 2600 पदों की भर्ती निकाल दी गई है। जिसमें 20 प्रतिशत का कोटा लागू किया गया है। लेकिन नियम ऐसे डाल दिए गए है कि लंबे समय से संविदा पर काम कर रही बहने अपात्र हो गए है।

विज्ञापन

भदौरिया ने कहा कि पहले डिप्लोमा 18 महीने का होता था, लेकिन अब दो साल का माना जा रहा है। 12वीं कक्षा बायोलॉजी से मांगी गई है। भर्ती में सरकारी कॉलेज का डिप्लोमा मांगा जा रहा है। इससे निजी कॉलेज से डिप्लोमा करने वाली बहने भर्ती में भाग नहीं ले पाएगी। इस तरह नियम बदलने से हमारे संविधा कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। हमारा मंत्री से आग्रह है कि हम संविधा कर्मचारियों का समायोजन किया जाए। एनएचएम में 7 हजार एएनएम है। स्वास्थ्य विभाग में आम जनता तक सरकारी सेवाओं का पहुंचाने का काम एएनएम करती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed