फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal news: Congress leaders are raising questions on Election Commission on Budhni nomination, calling the c

Bhopal news: बुधनी नामांकन पर कांग्रेस नेता चुनाव आयोग पर खड़ा कर रहे सवाल, आयोग को बताया भाजपा की कठपुतली

Sat, 26 Oct 2024 06:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 26 Oct 2024 06:50 PM IST
सार

बुधनी उप चुनाव के लिए एक दिन पहले बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने नामांकन दाखिल किया है। फार्म जमा करते समय 5 की जगह 7 लोग मौजूद रहे जिस पर कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। आयोग को बीजेपी का कठपुतली तक बता दिया है।

विज्ञापन
Bhopal news: Congress leaders are raising questions on Election Commission on Budhni nomination, calling the c
बुधनी नामांकन में मौजूद नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दो उप चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक दिन पहले बुधनी विधान सभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने नामांकन दाखिल किया है। भार्गव के साथ सीएम समेत बीजेपी के सात नेता मौजूद रहे जबिक  नियम अनुसार फॉर्म जमा करने के लिए कार्यालय में सिर्फ 5 लोग ही प्रवेश कर सकते है। इस मामले पर कांग्रेस नेता चुनाव आयोग को बीजेपी का कठपुतली बताया है। उनका कहना है कि सत्ता और विपक्ष के लिए अलग-अलग नियम। गौरतलब है कि बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव 13 नवंबर को होने जा रहे है। नामांकन के दौरान दोनों ही पार्टियों ने शक्ति प्रदर्शन कर जीत का दावा किया है।
विज्ञापन



ये बीजेपी नेता रहे मौजूद
नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के साथ कार्यालय में 5 की जगह 7 लोग मौजूद थे। जिसमे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रत्याशी रामाकांत भार्गव, भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे। जो की नियमों के विरुद्ध है। भाजपा और चुनाव आयोग की मनमानी पर कांग्रेस नेता अरुण यादव भड़क गए और गंभीर आरोपी लगाते हुए कहा कि क्या सत्ता और विपक्ष के लिए नियम अलग अलग है है? क्या चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बना हुआ है? अरुण यादव द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर एक बार फिर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गई है।
विज्ञापन



आयोग से निर्वाचन अधिकारी को हटाने की मांग
कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला है और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं। साथ ही कहा है कि भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार, उपस्थित नेताओं और निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में उपस्थित निर्वाचन अधिकारी आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाए, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन प्रक्रिया से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर लगाए आरोप
मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि मप्र में दो स्थानों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें पिछले दिन बुधनी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नामांकन भरने गए तो वहां देखा गया कि निर्वाचन आयोग की नियम प्रकिया के तहत केवल चार लोग उम्मीदवार के साथ नामांकन भरने निर्वाचन कक्ष में जा सकते हैं, लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं के साथ नामांकन भरने के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियम प्रक्रिया का उल्लंघन कर चार से ज्यादा लोग निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में गए। जो कोर्ट आफ कडक्ट के खिलाफ है, निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब शुरूआत ही धांधली से हुई हैं तो इसका अंत समझ सकते हैं कि भाजपा पूरे चुनाव के दौरान क्या और कितनी धांधली करेगी। कदम कदम पर नियमों का उल्लंघन करना, शासन के प्रभाव का दुरूपयोग करना, आचार संहिता का उल्लंघन करना, ये मप्र में भाजपा द्वारा चुनाव प्रकिया का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। भाजपा उम्मीदवार द्वारा नेताओं की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में नामांकन भरने का वीडियो पूरे प्रदेश ने देखा कि नामांकन भरते समय कौन कौन नेता निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed