{"_id":"66a4c10cadc18622c50b3afc","slug":"bhopal-news-congress-leader-incense-stick-factory-caught-fire-loss-of-lakhs-accident-has-happened-earlier-too-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: कांग्रेस नेता की अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान, पहले भी हो चुका है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: कांग्रेस नेता की अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान, पहले भी हो चुका है हादसा
Sat, 27 Jul 2024 03:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक अगरबत्ती फैक्ट्री से आगजनी की खबर आई है। फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की रात आग लग गई। ये फैक्ट्री मध्यप्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता गोविंद गोयल की है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी दमकल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में बनी कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की अगरबत्ती की फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही मौके पर पहुंची गांधीनगर, छोला, कबाड़खाना और फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकलों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बता दें कि घटना रात तीन बजे की होना बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नगर निगम के फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि फैक्टरी में कुछ टूव्हीलर्स भी रखे थे, जो आग की चपेट में आने से बच गए। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लांबाखेड़ा इलाके में कांग्रेस के सीनियर नेता गोयल की पूजा-पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्टरी है। आग की वजह से खासा नुकसान होने की बात भी सामने आ रही है। आग की सूचना के बाद में ईंटखेड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी फैक्ट्री में पहले आग लग चुकी है। करीब छह घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पहले भी फैक्ट्री में हो चुकी आगजनी
कांग्रेस नेता की फैक्ट्री में इससे पहले भी कई बार आगजनी की घटना हो चुकी है, लेकिन उस समय भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उस दौरान आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया गया गया था। हालांकि, इस बार आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
