फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal news: Congress formed a state level committee to strengthen the organization at the ground level, these

Bhopal news: कांग्रेस ने मैदानी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने बनाई प्रदेश स्तरीय समिति, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Fri, 15 Nov 2024 07:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 15 Nov 2024 07:49 PM IST
सार

एमपी कांग्रेस मैदानी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने प्रदेश स्तरीय समिति बनाई है। पूर्व और वर्तमान विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। समिति प्रदेश में होने वाली संगठनात्मक बैठकों, धरना, प्रदर्शन, जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए एजेंडा तैयार करेगी।

विज्ञापन
Bhopal news: Congress formed a state level committee to strengthen the organization at the ground level, these
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मैदानी स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति प्रदेश में समय-समय पर होने वोली संगठनात्मक बैठकों, धरना, प्रदर्शन, आंदोलनों का एजेण्डा तैयार करने का काम करेगी। साथ ही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के उद्देश्य से प्रारूप-संकलन तैयार करने का कार्य करेगी। पूर्व और वर्तमान विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इन्हें मिली जिम्म्दारी
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि उक्त समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री मुकेश नायक, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्षद्वय महेन्द्र जोशी, राजीव सिंह, महामंत्रीत्रय संजय कामले, गौरव रघुवंशी और मृणाल पंत को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



विजयपुर गोलियां चलाए जाने की घटना की जांच के लिए बनाई समिति
श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में विगत 13 नवम्बर को हुए उपचुनाव के मतदान के एक दिन पूर्व गुंड़ों-बदमाशों द्वारा धनाचया के आदिवासी गांव में आदिवासियों पर गोलियां चलाये जाने की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं मतदान के बाद विजयपुर के ही गोहटा गांव में रात्रि में बदमाशों द्वारा दलित बस्ती के घरों में तोड़फोड़ की गई, किसानों की फसलें जला दी गईं तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने की घटना को अंजाम दिया गया।पीसीसी चीफ ने जीतू पटवारी द्वारा उक्त सभी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटनाओं की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। पटवारी ने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र ही संयुक्त रूप से घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों, घटना में घायल हुये पीड़ितों एवं स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर घटना की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये नेता जाएंगे श्योपुर
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार विधायक फूलसिंह बरैया, पूर्व मंत्री लाखनसिंह यादव, लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह (नीटू) सिकरवार, मप्र कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और मप्र कांग्रेस अजजा विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम को समिति का सदस्य बनाया गया है। उक्त समिति शीघ्र ही श्योपुर जिले के विजयपुर घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी एकत्र करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed