{"_id":"6909fcf08bfab8f05901aaee","slug":"bhopal-news-collector-did-a-surprise-inspection-of-jaypee-hospital-said-no-kind-of-negligence-will-be-tole-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: कलेक्टर ने जेपी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बोले- किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: कलेक्टर ने जेपी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बोले- किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Tue, 04 Nov 2025 07:01 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:01 PM IST
सार
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जयप्रकाश जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डॉक्टरों और स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने और स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जयप्रकाश जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा और सिविल सर्जन-सह मुख्य अधीक्षक डॉ. संजय जैन मौजूद रहे। कलेक्टर ने ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों की संख्या, पंजीयन व्यवस्था और दवा वितरण प्रणाली की समीक्षा की।
नए भवन में जल्द से जल्द चिकित्सा सेवाएं शुरू की जाएं
कलेक्टर ने अस्पताल के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया और कहा कि नए भवन में जल्द से जल्द चिकित्सा सेवाएं शुरू की जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।” उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी तत्काल टेंडर जारी करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें-घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान आज से, आयोग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की
विज्ञापन
स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने साफ कहा कि स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ओपीडी समय पर डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण के निर्देश भी जारी किए गए।
यह भी पढ़ें-साप्ताहिक समीक्षा के बाद भी महापौर हेल्पलाइन में 28% शिकायतें पेंडिंग,स्ट्रीट डॉग की सबसे ज्यादा
प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा
कलेक्टर सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन का उद्देश्य है कि जिला अस्पतालों में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जनता के भरोसे के अनुरूप बनाने के लिए प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।