फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Even after weekly review, 28% complaints are pending in the Mayor's helpline, most regarding stre

Bhopal News: साप्ताहिक समीक्षा के बाद भी महापौर हेल्पलाइन में 28% शिकायतें पेंडिंग,स्ट्रीट डॉग की सबसे ज्यादा

Tue, 04 Nov 2025 06:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 04 Nov 2025 06:25 PM IST
सार

भोपाल शहर की महापौर हेल्पलाइन पर लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा बैठकों के बावजूद शिकायतों का अंबार कम नहीं हो रहा है। अक्टूबर महीने में दर्ज 3759 शिकायतों में से 28% अब भी पेंडिंग हैं, जिनमें सबसे ज्यादा शिकायतें आवारा कुत्तों (स्ट्रीट डॉग) से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Even after weekly review, 28% complaints are pending in the Mayor's helpline, most regarding stre
महापौर मालती राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की महापौर हेल्पलाइन में लगातार मॉनिटरिंग और साप्ताहिक समीक्षा बैठकों के बावजूद शिकायतों का निस्तारण पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। अक्टूबर महीने के आंकड़े बताते हैं कि कुल 3759 शिकायतों में से करीब 28 प्रतिशत अभी भी पेंडिंग हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें आवारा कुत्तों (स्ट्रीट डॉग) की हैं, जबकि लाइट, सीवेज और जल प्रदाय से जुड़ी शिकायतें भी बड़ी संख्या में लंबित हैं।
विज्ञापन



महापौर ने की साप्ताहिक समीक्षा
हर सप्ताह की तरह मंगलवार को भोपाल की महापौर मालती राय ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति जानी और कई मामलों में शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर उनकी समस्या सुनी। महापौर ने कहा कि जनता की शिकायतें समय पर हल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन विभागों में शिकायतें ज्यादा हैं, उन्हें जल्द से जल्द एक्शन लेना होगा।”
विज्ञापन



अक्टूबर में 3759 में से 28% शिकायतें पेंडिंग
हेल्पलाइन के अक्टूबर माह के आंकड़ों के अनुसार, कुल 37,59 शिकाएंतें दर्ज की गईं। जिनमें से 2728 का निराकरण या बंद किया गया। जबकि 1031 शिकाएंते अभी पेंडिंग हैं। स्ट्रीट डॉग से जुड़ी 1,683 शिकायतें सबसे ऊपर रहीं। वहीं स्ट्रीट लाइट (439) और स्मार्ट लाइट (402) की समस्याएं भी बड़ी संख्या में दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्ट्रीट डॉग की समस्या सबसे गंभीर
शहर में आवारा कुत्तों से परेशान नागरिकों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कई वार्डों में कुत्तों के झुंड और काटने की घटनाओं को लेकर लोग महापौर हेल्पलाइन और सोशल मीडिया पर शिकायतें कर रहे हैं। नगर निगम का पशु नियंत्रण विभाग रोजाना पकड़ने की कार्रवाई कर रहा है, लेकिन समस्या पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में होगा FED EXPO-2025, 200 से ज्यादा MSME इकाइयां लेंगी भाग,कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल


लाइट और सीवेज से जुड़ी शिकायतें भी बढ़ीं
हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों में स्ट्रीट लाइट और स्मार्ट लाइट की खराबी दूसरा बड़ा मुद्दा रहा। कई क्षेत्रों में लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात में राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा सीवेज ब्लॉकेज और रिपेयरिंग से जुड़ी करीब 170 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से कुछ अब तक लंबित हैं।

यह भी पढ़ें-घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान आज से, आयोग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की

 महापौर के निर्देश
महापौर मालती राय ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि हेल्पलाइन की शिकायतें सिर्फ डेटा एंट्री बनकर न रह जाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतें तभी बंद मानी जाएंगी जब शिकायतकर्ता स्वयं समाधान से संतुष्ट होगा। अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन वार्डों में बार-बार एक जैसी शिकायतें आ रही हैं, वहां स्थायी समाधान की योजना बनाई जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed