फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Coaching institutes in capital are causing damage by hitting trees, Municipal Corporation fined

Bhopal News: राजधानी में कोचिंग संस्थान पेड़ों पर कील ठोक पहुंचा रहे नुकसान, नगर निगम ने किया जुर्माना

Fri, 26 Apr 2024 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 06:58 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के अरविंद विहार, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, अमराई बाग सेवनिया आदि जगहों पर पेड़ों पर प्रचार सामग्री लगाने कीलें ठोक रहे हैं। वर्तमान में स्कूल-कॉलेज के रिजल्ट आने के बाद निजी स्कूल और कोचिंग सेंटर फिर सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन
Bhopal News: Coaching institutes in capital are causing damage by hitting trees, Municipal Corporation fined
भोपाल में पेड़ों पर कीलों से लगाए जा रहे पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल हरियाली के लिए जाना जाता है। भोपाल ऐसा शहर है, जहां हर जगह पेड़-पौधे लगे हुए हैं, लेकिन निजी स्कूल एवं कोचिंग के विज्ञापन के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पेड़ों पर कीलें ठोकने से पेड़ धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं। इसकी शिकायत रहवासियों ने नगर निगम से की। शुक्रवार को एक संस्थान पर नगर निगम ने एक हजार का जुर्माना किया है। पेड़ों पर लगे पोस्टर से कोचिंग संस्थानों से संपर्क कर उन्हें चेतावनी दी जा रही है। 
विज्ञापन


राजधानी के इन क्षेत्रों में पेड़ों को पहुंचा रहे नुकसान 
राजधानी भोपाल के अरविंद विहार, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, अमराई बाग सेवनिया आदि जगहों पर पेड़ों पर प्रचार सामग्री लगाने कीलें ठोक रहे हैं। वर्तमान में स्कूल-कॉलेज के रिजल्ट आने के बाद निजी स्कूल और कोचिंग सेंटर फिर सक्रिय हो गए हैं। अपने संस्थान के प्रचार के लिए ये बड़ी तादाद में पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर निगम भी अब हरकत में आता दिख रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए भी लगाए जाते हैं पोस्टर
धार्मिक कथा के लिए पूरे शहर में जगह-जगह जो होर्डिंग-पोस्टर लगाए जाते हैं। जिसमें भगवान की तस्वीर छपी रहती है। कार्यक्रम समाप्त हो जाता है, लेकिन कभी कोई संभालकर उन्हें उतारता नहीं है या तो नगर निगम उन्हें उतार कर अपने कचरे की गाड़ी में ले जाता है। ये इधर-उधर उड़ते रहते हैं। सबसे ज्यादा राजनेता ऐसे धार्मिक आयोजन कराने लगे हैं, जिसमें भगवान की बड़ी तस्वीर के साथ अपनी भी तस्वीर लगा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed