Bhopal News: लोगों के विरोध के बाद सीएम के निर्देश, सड़क के लिए नहीं काटे जाएंगे पेड़
भोपाल में बाग सेवनिया इलाके में 20 वर्ष पुराने बरगद और पीपल के पेड़ काटने का लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर प्रदर्शन में बच्चे पेड़ से चिपक गए। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि सड़क के लिए पेड़ नहीं काटे जाएंगे।
विस्तार
पेड़ नहीं कटेंगे, सड़क हटेगी। pic.twitter.com/T5mYnuCjVH
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 7, 2023
जन्मदिन पर पेड़ लगाने की अपील
सीएम ने कहा, मुझे खुशी है कि लोग पेड़ बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। पीडब्लयूडी ने जिन पेड़ों को हटाने का निर्णय लिया था, उनको नहीं काटा जाएगा। सड़क की दिशा ही बदल दी जाएगी। सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि लोगों की पूजा यथावत चलेगी। साथ ही उन्होंने अपील की कि पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। इसलिए अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाएं।
मुझे पता चला कि भोपाल के बाग सेवनिया स्थित 20 साल पुराने बरगद-पीपल के पेड़ को सड़क निर्माण के लिए काटा जा रहा था, लेकिन पेड़ों के प्रति लोगों का प्रेम है। लोग पेड़ों को बचाने के लिए आगे आये।
पर्यावरण के प्रति जागरूक हमारे नागरिकों की आवाज अनसुनी नहीं की जा सकती। मैंने निर्देश… pic.twitter.com/vEcQ3ohMti— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 7, 2023
