फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: CM Dr. Yadav will inaugurate the state level grand Tricolor Yatra from Subhash Nagar sports groun

Bhopal News: CM डॉ. यादव राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का सोमवार को सुभाष नगर खेल मैदान से करेंगे शुभारंभ

Sun, 11 Aug 2024 12:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Aug 2024 12:20 PM IST
सार


राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन श्री विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहभागिता करेंगें। ओलम्पियन ऐश्वर्य और ओलम्पियन विवेक सागर प्रदेश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है।

विज्ञापन
Bhopal News: CM Dr. Yadav will inaugurate the state level grand Tricolor Yatra from Subhash Nagar sports groun
हर घर तिरंगा अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग सोमवार को राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का सुभाष नगर खेल मैदान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगें। इस भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चों प्रतिभागिता करेंगें। तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे से सुभाष चंद्र बोस मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष नगर, अशोक विहार, परिहार चौराहा से होते हुये नेहरू चौराहा (न्यू अशोका गार्डन) पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल होंगें। राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन श्री विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहभागिता करेंगें। ओलम्पियन ऐश्वर्य और ओलम्पियन विवेक सागर प्रदेश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार होंगे सम्मानित
‘‘हर घर तिरंगा अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार जनों को तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सम्मानित किया जावेगा। राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जावेगी।
विज्ञापन


प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक होंगे ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम  
‘‘हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश के कोने-कोने में ले जाने के लिए खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान को पहुंचाने के लिए निर्देश दिये। मंत्री सारंग ने बताया भोपाल में भी खेल और युवा कल्याण विभाग, दो कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयेाजन सुभाष नगर खेल मैदान पर किया जावेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed