{"_id":"680066876a682642210342bb","slug":"bhopal-news-bus-full-of-liquor-factory-workers-overturned-15-injured-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: ओवरटेक के समय बनी टक्कर की स्थिति, चालक ने डिवाइडर पर चढ़ा दी बस, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: ओवरटेक के समय बनी टक्कर की स्थिति, चालक ने डिवाइडर पर चढ़ा दी बस, 15 घायल
Thu, 17 Apr 2025 07:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 17 Apr 2025 07:55 AM IST
सार
बस औबेदुल्लागंज स्थित फैक्ट्री से कर्मचारियों को लेकर भोपाल लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से तेज रफ्तार बस द्वारा ओवरटेक की कोशिश में टक्कर की नौबत आ गई, जिससे बचने के प्रयास में बस चालक ने बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने बुधवार दोपहर बाद एक निजी बस शराब कंपनी के कर्मचारियों को लेकर भोपाल आ रही थी। इस दौरान बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ड्राइवर सहित 15 लोग घायल हो गए। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर है, एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है। सभी घायल भोपाल की सोम ग्रुप की डिस्टलरीज फैक्ट्री के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पहले वेरीफिकेशन, फिर महाकालेश्वर मदिर में नियुक्ति, एसपी ने मंदिर प्रशासक को क्यों लिखा ऐसा पत्र?
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कॉलेज बस कुछ दिनों से औबेदुल्लागंज के पास स्थित सोम डिस्टलरीज कंपनी के कर्मचारियों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी। आज दोपहर बाद कर्मचारी वापस भोपाल आ रहे थे। बरकतउल्ला विवि के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक बस ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे दोनों बसों में टक्कर लगने की नौबत आ गई। इसके बाद बस चालक ने एक्सीडेंट से बचने के लिए बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जमीन का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, पटवारी-कोटवार को पीटा, दो किसान भी घायल
बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस पलट गई और शराब कंपनी के 15 कर्मचारी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए भोपाल-मंडीदीप मार्ग अवरुद्ध हो गया। आनन-फानन में बागसेवनिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचान के साथ ही क्रेन की मदद से एक्सीडेंट का शिकार हुई बस को हटाया।
