फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Budget of Bhopal city government on July 2, the burden is going to fall on the public.

Bhopal News: भोपाल शहर सरकार का बजट दो जुलाई को, जनता पर पड़ने वाला है भार

Tue, 25 Jun 2024 09:53 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Jun 2024 09:53 AM IST
सार

नगर निगम अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रॉपटी, जल और मनोरंजन टैक्स में बढ़ोतरी कर सकता है। दो जुलाई को महापौर मालती राय बजट पेश करेंगी।

विज्ञापन
Bhopal News: Budget of Bhopal city government on July 2, the burden is going to fall on the public.
भोपाल नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम का बजट दो जुलाई को पेश होगा। यह ढाई हजार करोड़ रुपए का होगा। नगर निगम अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रॉपटी, जल और मनोरंजन टैक्स में बढ़ोतरी कर सकता है। दो जुलाई को महापौर मालती राय बजट पेश करेंगी। हालांकि अभी बजट का एजेंडा सामने नहीं आया है। बजट की मीटिंग से पहले मेयर इन कौंसिल की बैठक होगी। भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि निगम की बैठक दो जुलाई को होगी। इसमें शहर के विकास के कई मुद्दे होंगे। यह बजट शहर के विकास पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन


2500 करोड़ का बजट होगा
यह बजट 2500 करोड़ रुपए का होगा। यह नौ माह का बजट होगा। दरअसल लोकसभा चुनाव के चलते भोपाल नगर निगम ने 10 फरवरी को तीन माह के लिए करीब 808 करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश किया था। पिछली बार निगम का बजट 33 सौ करोड़ रुपए का था। पिछली बार निगम ने कोई टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की थी।
विज्ञापन


15 प्रतिशत की हो सकती है बढ़ोतरी
नगर निगम की आर्थिक हालत को देखते हुए शहर सरकार टैक्स में बढ़ोतरी कर सकती है। जानकारी के अनुसार निगम बजट में प्रॉपर्टी, जल और मनोरंजन टैक्स में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो जनता के ऊपर बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed