फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BHOPAL News: BRTS corridor will be removed from tomorrow, it will start from Sant Hirdaram Nagar, central divi

BHOPAL News: बीआरटीएस कॉरिडोर कल से हटेगा, संत हिरदाराम नगर से होगी शुरुआत, दो माह में बनेगा सेंट्रल डिवाइडर

Fri, 19 Jan 2024 09:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Jan 2024 09:48 PM IST
सार


भोपाल का बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का काम शनिवार रात से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले हलालपुर से विसर्जन घाट के बीच काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
BHOPAL News: BRTS corridor will be removed from tomorrow, it will start from Sant Hirdaram Nagar, central divi
बीआरटीएस कॉरिडोर

विस्तार

13 साल पहले बने बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह काम रात में किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक की समस्या ना हो। बस स्टॉप को हटा कर पीछे लगाने का काम उसे लगाने वाली एजेंसी ही करेगी। पूरे कॉरिडोर को तोड़कर अगले दो महीने में सेंट्रल डिवाइजर बनाने का काम पूरा कर दिया जाएगा, जिससे वाहन मिक्स लेन में चलेंगे। इस काम पर करीब 18 से 20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और भोपाल नगर निगम कमिश्नर फ्रेंक नोबल ने शुक्रवार रात को कॉरिडोर हटाने को लेकर निरीक्षण किया। बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का काम लोक निर्माण विभाग संत हिरदाराम नगर से करेगा। वह यहां पर हलालपुर से विसर्जन घाट तक चार किमी का कॉरिडोर हटाएगा।
विज्ञापन


2.3 किलोमीटर का बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
दरअसल, यहां पर 2.3 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। 228 करोड़ में छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। इसके नीचे आठ लेन का साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, सर्विस लेन और फोर लेन मिक्स सड़क होगी। यहां से बीआरटीएस कॉरिडोर को हटा कर उसके लोहे को निकालकर सेंट्रल डिवाइडर में उपयोग किया जाएगा। यह काम एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने वाली एजेंसी ही करेंगी। एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से ट्रैफिक की समस्या खत्म होने के साथ ही बैरागढ़ में व्यवसायिक गतिविधियों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


48 से अधिक बस स्टॉप भी हटेंगे
इसके बाद मिसरोद से एम्प्री तक, रोशनपुरा से कमलापार्क और कलेक्टोरेट से लालघाटी हलापुर बस स्टैंड तक बीआरटीएस को तोड़ने का काम नगर निगम की तरफ से चयनित एजेंसी करेंगी। इसे हटाते वक्त दोनों तरफ एक से डेढ़ मीटर तक सेफ्टी बैरिकेडिंग की जाएगी। संत हिरदाराम नगर से मिसरोद तक  कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 24 किमी है। इसमें से 4 किमी डेडिकेटेड लेन पहले ही हट चुकी है। ऐसे में 20 किमी कॉरिडोर को हटाने जाने की कवायद होगी। इसके साथ 48 से अधिक बस स्टॉप भी हटेंगे। सिटी बसें बंद नहीं होंगी। वे दोनों लेन पर दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


360 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया    
बता दें, तत्कालीन शिवराज सरकार ने भोपाल बीआरटीएस को 2011 में संशोधित डीपीआर के बाद मंजूरी दी थी। इसका काम दो साल बाद सितंबर 2013 में पूरा हुआ था। इसमें संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ से लेकर मिसरोद तक का 24 किलोमीटर का निर्माण किया गया। इस पर करीब 360 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed