फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: BJP corporator's video of dance on yellow-yellow O Mere Raja song goes viral, says Congress consp

Bhopal: पी ले-पी ले ओ मेरे राजा... गाने पर थिरकीं भाजपा पार्षद, वीडियो वायरल होने पर बोलीं- कांग्रेस की साजिश

Sun, 09 Apr 2023 08:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

भोपाल में भाजपा पार्षद का पीले पीले ओ मेरे राजा... गाने पर वीडियो वायरल होने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा पार्षद ने इसे उनको बदनाम करने का षड्यंत्र बताया है। वहीं कांग्रेस ने मंदिर परिसर में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Bhopal News: BJP corporator's video of dance on yellow-yellow O Mere Raja song goes viral, says Congress consp
भोपाल में भाजपा पार्षद का पीले पीले ओ मेरे राजा पर डांस करते वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम में वार्ड क्रमांक दो से भाजपा पार्षद कुसुम चतुर्वेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा पार्षद कुछ महिलाओं के साथ डिस्पोजल ग्लास सिर पर रखकर पीले पीले ओ मेरे राजा गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसे पार्षद ने कांग्रेस की बदनाम करने की साजिश बताया है। वहीं, कांग्रेस ने भी पार्षद पर मंदिर परिषद में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन



यह वीडियो संत हिरदाराम नगर का बताया जा रहा है। पार्षद कुसुम चतुर्वेदी का कहना है कि योगा ग्रुप संचालक का जन्मदिन था। उन्होंने पार्क में छोटा प्रोग्राम रखा था। इसमें कुछ महिलाओं को आमंत्रित किया था। उसी कार्यक्रम में मैं शामिल होने गई थी। वहां कोल्ड्रिक पी रहे थे। तभी कुछ महिलाएं मुझे डांस करने खींच ले गई। तभी का वह वीडियो है। इसमें मंदिर परिसर और अश्लीलता जैसा कुछ नहीं है। यह कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी का षड्यंत्र है। जिन्होंने मुझे बदनाम करने के लिए झूठी जानकारी के साथ वीडियो को शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने कहा कि भाजपा अपने आप को हिंदूओं की पार्टी कहती है। उनके जनप्रतिनिधि मंदिर के परिसर में एक अश्लील और फूहड़ गाने पर डांस कर रही है। यह अच्छी बात नहीं है। यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। मैं भाजपा नेताओं से पूछना चाहता हूं कि यह क्या सही है। यदि गलत है तो क्या भाजपा क्या कार्रवाई करेगी। चाल, चरित्र की बात करने वाली पार्टी का यह असली चेहरा है। इस पर भी कैलाश विजयवर्गीय को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed